लाइव न्यूज़ :

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस में भूमिका पर सोनिया गांधी का मंथन जारी, क्या है पूरा मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: March 28, 2022 17:57 IST

कांग्रेस सूत्रों ने खुलासा किया कि सोनिया ने राहुल, प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की है। इस चर्चा का मकसद प्रशांत किशोर की भूमिका को तय करना था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर भी पार्टी से बाहर रह कर काम करने को राजी नहीं हैं।सोनिया के सामने यही सवाल चुनौती बना हुआ है कि प्रशांत किशोर को क्या पद और ज़िम्मेदारी दी जाए।सोनिया प्रशांत किशोर को यूपीए की तर्ज पर भाजपा के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खड़ा करने का काम सौंपना चाहती हैं।

नई दिल्लीः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर कांग्रेस में एक बार फिर यह मंथन शुरू हो गया है। आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी किस रूप में प्रशांत किशोर का उपयोग कर सकती है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की खुली आलोचना के बावजूद प्रशांत किशोर सोनिया गांधी से संपर्क बनाए हुए हैं। 

पार्टी सूत्रों ने यह खुलासा भी किया कि सोनिया ने राहुल, प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की है। इस चर्चा का मकसद प्रशांत किशोर की भूमिका को तय करना था। क्योंकि पार्टी का एक खेमा प्रशांत किशोर के इशारों पर काम करने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर भी पार्टी से बाहर रह कर काम करने को राजी नहीं हैं।

सोनिया के सामने यही सवाल चुनौती बना हुआ है कि प्रशांत किशोर को क्या पद और ज़िम्मेदारी दी जाए। 10 जनपथ के सूत्र बताते हैं कि सोनिया प्रशांत किशोर को यूपीए की तर्ज पर भाजपा के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खड़ा करने का काम सौंपना चाहती हैं, ताकि टीएमसी की ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी टीआरएस, टीडीपी, सपा जैसे दलों को कांग्रेस के नेतृत्व में लामबंद कर बड़ा गठबंधन खड़ा करने में सहयोग कर सकें।

दरअसल यह दल प्रशांत किशोर के संपर्क में हैं और कांग्रेस से दूरी बना कर चल रहे हैं। कांग्रेस मानती है कि लोकसभा चुनावों में समान विचारों वाले दलों का गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को चुनावी झटका दे सकता है। शिवसेना, डीएमके, एनसीपी, जेएमएम, नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे दल पहले से ही कांग्रेस के साथ हैं। 

टॅग्स :प्रशांत भूषणकांग्रेससोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी