लाइव न्यूज़ :

अभिनंदन की मूंछों को ‘राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित कर देनी चाहिएः अधीर रंजन चौधरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 16:02 IST

अधीर रंजन ने कहा कि बालाकोट में जो वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की, कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करती है। इसके साथ ही उन्होंने मांग रखी कि विंग कमांडर अभिनंदन को पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए और उनकी मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें घोषित कर देनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने कहा कि हम चाहते हैं हमारे नौजवान इससे प्रेरित हों। अधीर रंजन चौधरी की इस मांग पर लोकसभा में जमकर तालियां बजीं।अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ बना लिया था और वह करीब 2 दिन तक वहां पर ही रहे थे। हालांकि, भारतीय कूटनीति के दबाव में पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना ही पड़ा।

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भाजपा पर जमकर बरसे। भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण का कंटेंट सत्ताधारी दल ने तैयार करवाया।लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक अनोखी मांग रखी है। 

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में घुसकर उनके विमान को गिराने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को उन्होंने पुरस्कार देने की मांग की है। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता ने कहा है कि अभिनंदन की मूंछों को ‘राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित कर देनी चाहिए।

लोकसभा में कांग्रेस सदन के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने भाषण के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान जब वह विदेशनीति पर बोले तो उन्होंने एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया।अधीर रंजन ने कहा कि बालाकोट में जो वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की, कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करती है। इसके साथ ही उन्होंने मांग रखी कि विंग कमांडर अभिनंदन को पुरस्कार से नवाजा जाना चाहिए और उनकी मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें घोषित कर देनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम चाहते हैं हमारे नौजवान इससे प्रेरित हों। अधीर रंजन चौधरी की इस मांग पर लोकसभा में जमकर तालियां बजीं।

घर में घुसकर पाकिस्तान को सिखाया था सबक

गौरतलब है कि 14 फरवरी को जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पुलवामा में आतंकी हमला किया था, तो उसके बाद वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। एयरस्ट्राइक के अगले ही दिन पाकिस्तान ने भी पलटवार किया था, जिसके जवाब में विंग कमांडर अभिनंदन उनके विमान का पीछा करते वक्त पाकिस्तानी सीमा में जा गिरे थे।

अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ बना लिया था और वह करीब 2 दिन तक वहां पर ही रहे थे। हालांकि, भारतीय कूटनीति के दबाव में पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना ही पड़ा। भारत में उनके सम्मान में लोगों ने मार्च निकाला, सोशल मीडिया पर उनके लिए कैंपेन चला। अभिनंदन भारत वापसी के बाद कुछ दिन छुट्टी पर रहे, लेकिन बाद में उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन कर ली।

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसअभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज