लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी पर लगाया देश को धोखा देने का आरोप, कहा-'राहुल लाओ, देश बचाओ'

By भाषा | Updated: April 29, 2018 12:39 IST

इस रैली में पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, पी चिदम्बरम, अम्बिका सोनी, मोहसिना किदवई और कई दूसरे नेता मौजूद रहे।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर 'देश को धोखा देने' का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही देश को सही दिशा मिलेगी। पार्टी की 'जन आक्रोश' रैली में लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "बदलाव लाना होगा और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।" 

उन्होंने कहा, 'आज मोदी सरकार में चारों तरफ अराजकता है। महिलाएं असुरक्षित हैं, किसान परेशान हैं, नौजवान परेशान हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और सरकार आंख-कान बंद करके बैठी हुई है। इस सरकार ने देश को धोखा दिया है।' उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा कि मोदी सरकार के 'निकम्मेपन' से देश की जनता में आक्रोश है।

रावत ने कहा, 'इस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्गों के लोगों में आक्रोश है। किसान , नौजवान, मजदूर, महिलाएं और दूसरे वर्ग इस सरकार से बहुत नाराज हैं। हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था। नयी नौकरियों की बात छोड़ दीजिये, पुरानी नौकरियां भी चली गईं। जनता अगले चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाएगी।'  उन्होंने कहा, 'राहुल लाओ, देश बचाओ। राहुल के नेतृत्व में ही देश को सही दिशा दी जा सकती है।' 

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, 'इस सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। चुनाव से पहले मोदी जी ने 'बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार' का नारा दिया था। लेकिन जब कठुआ और उन्नाव में बेटियों के साथ बलात्कार होता है तो वह चुप्पी साध लेते हैं।' 

इस रैली में पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, पी चिदम्बरम, अम्बिका सोनी, मोहसिना किदवई और कई दूसरे नेता मौजूद रहे। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गाँधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज