लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- 'अगर हिटलर की राह चले मोदी तो उसी की तरह.....'

By विनीत कुमार | Updated: June 20, 2022 15:27 IST

कांग्रेस नेता सबोध कांत सहाय ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के 'सत्याग्रह' कार्यक्रम में पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की और कहा कि उनकी मौत भी हिटलर की तरह होगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में झारखंड के कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय का विवादित बयान।दिल्ली में जंतर-मंतर पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुबोध कांत सहाय ने दिया आपत्तिजनक बयान।सुबोध कांत सहाय ने अपने भाषण में पीएम् मोदी की तुलना हिटलर से की।

नई दिल्ली: राहुल गांधी से लगातार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ और अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रही कांग्रेस पार्टी के नेता सुबोध कांत सहाय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही। कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित 'सत्याग्रह' में सुबोध कांत सहाय ने विवादित बयान दिया। 

सुबोध कांत सहाय ने पीएम मोदी की हिटलर से तुलना करते हुए अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'हिटलर ने भी ऐसा ही एक संस्था बनाया था उसका नाम था खाकी, सेना के बीच से उसने ये संस्था बनाया था, मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। ये याद रख लो मोदी।'

सुबोध कांत सहाय के बयान पर भाजपा की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी के खिलाफ ऐसी भाषा की आलोचना नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने नेताओं पर लगाम नहीं लगाएंगे क्योंकि उन्होंने ही उन्हें इस तरह के अपमानजनक बयान देने के लिए हरी झंडी दी है।

शहजाद पूनावाला ने कहा, 'गांधी परिवार ऐसी भाषा की सहमति दे रहा है, कांग्रेस अपने नेताओं पर कार्रवाई नहीं करती है, कांग्रेस बताए क्या ये सत्याग्रह है?' कुछ दिनों पहले, ही नागपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शेख हुसैन ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सफाई दी कि पार्टी प्रधानमंत्री के प्रति किसी भी अमर्यादित टिप्पणी से सहमत नहीं हैं। उन्होंने सुबोध कांत सहाय के बयान से पार्टी को अलग करते हुए कहा कि कांग्रेस का संघर्ष गांधीवादी सिद्धांतों और तरीकों से जारी रहेगा

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसSubodh Kant Sahaiराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला