लाइव न्यूज़ :

भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मांगी माफी, कही यह बात

By आजाद खान | Updated: October 1, 2022 10:48 IST

मामले में सफाई देते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा, "कोई भी ऐसी चीजें जानबूझकर नहीं करता। वालेंटियर्स की एक छोटी सी टीम ने गलती की। हमने इसे तुरंत सुधार लिया है और मैं इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने के लिए शशि थरूर ने माफी मांगी है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसी चीजें कोई जानबूझकर नहीं करता है। आपको बता दें कि इसके लिए सोशल मीडिया पर वे काफी ट्रोल भी हुए है।

नई दिल्‍ली: कांग्रेस अध्‍यक्ष पद चुनाव के घोषणा पत्र में भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने के कारण शशि थरूर ने 'बिना शर्त माफी' मांगी है। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि ऐसी चीजे कोई जानबूझकर नहीं करता है। 

आपको बता दें कि शशि थरूर द्वारा जारी घोषणा पत्र में भारत के नक्शे से जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख वाला हिस्सा गायब था। ऐसे में इसे लेकर बहुत विवाद हुआ और कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए थे। 

शशि थरूर ने ट्वीट कर दी सफाई, मांगी माफी

भारत के नक्शे से जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख के हिस्से को नहीं दिखाने पर शशि थरूर ने माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "कोई भी ऐसी चीजें जानबूझकर नहीं करता। वालेंटियर्स की एक छोटी सी टीम ने गलती की। हमने इसे तुरंत सुधार लिया है और मैं इस गलती के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं।" 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता हुए ट्रोल

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पद चुनाव के लिए शशि थरूर ने घोषणापत्र जारी किया था। इस घोषणापत्र में भारत के नक्शे से जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख वाला हिस्सा गायब था। ऐसे में इसे लेकर काफी विवाद हुआ है और वे काफी ट्रोल भी हुए है। 

सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने इस गलती को "बड़ी चूक" और शर्मनाक करार दिया है। यही नहीं कुछ यूजर्स ने इसे "विभाजनकारी " भी बताया है। भाजपा ने भी शशि थरूर पर निशाना साधा है। ऐसे में अन्त में शशि थरूर ने अपने इस चूक पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी है। 

ऐसी गलती पहले भी कर चुके है थरूर

गौरतलब है कि ऐसी गलती शशि थरूर पहले भी कर चुके है। उन्होंने 2019 में ना‍गरिकता संशोधन एक्‍ट (CAA) को लेकर एक बुकलेट शेयर किया था जिसमें इस तरह की गलती देखी गई थी। इस बुकलेट के जरिए केरल कांग्रेस ने सीएए का विरोध किया था। 

हालांकि बाद में बीजेपी की आईटी सेल और संबित पात्रा ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी जिसके कांग्रेस नेता ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।  

टॅग्स :शशि थरूरभारतकांग्रेसBJPसोशल मीडियाCAA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार