लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, ट्रंप के दौरे को लेकर फेक वीडियो किया जा रहा था शेयर

By भाषा | Updated: February 21, 2020 06:12 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप पहली बार 24-25 फरवरी को भारत आ रहे हैं। 24 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी विनोद ठाकोर पाटन जिला कांग्रेस की सोशल मीडिया इकाई के अध्यक्ष हैं।सहायक पुलिस आयुक्त बी वी गोहिल ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी विनोद ठाकोर को गिरफ्तार किया है।

अहमदाबाद पुलिस ने गुरुवार को गुजरात कांग्रेस के एक नेता को पाटन जिले से गिरफ्तार कर लिया जिन पर ओडिशा का एक पुराना वीडियो प्रसारित कर यह अफवाह फैलाने का आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले भाजपा सरकार गरीब विक्रेताओं को जबरन बाहर निकाल रही है।

आरोपी विनोद ठाकोर पाटन जिला कांग्रेस की सोशल मीडिया इकाई के अध्यक्ष हैं। सहायक पुलिस आयुक्त बी वी गोहिल ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने उन्हें पाटन जिले के शंखेश्वर नगर से गिरफ्तार किया। वीडियो में एक जेसीबी मशीन रेहड़ियों को नष्ट करती देखी जा सकती है जिनमें से कुछ पर सब्जी लदी है।

गोहिल ने कहा, ‘‘यह जानने के बावजूद कि वीडियो ओडिशा का है, ठाकोर ने जानबूझकर इसे फेसबुक पर अपलोड किया और दावा किया कि यह गुजरात का है।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसओड़िसागुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज