लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: December 30, 2020 10:56 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 30 दिसंबर चित्रकूट जिले के प्रसिद्धपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उसके भतीजे की कथित रूप से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

दोहरी हत्या से आक्रोशित मृतकों के परिजन ने आरोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचा लिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश के चलते हुई कहासुनी के बाद कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल (55) और उनके भतीजे शुभम उर्फ बच्चा (28) की गोली मारकर कथित हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप उनके पड़ोसी कमलेश कुमार पर लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि दोहरी हत्या से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने हत्यारोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकालकर बचा लिया।

एसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी रायफल से हवा में गोलियां चलाने के बाद फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

एसपी ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच किसी मामले को लेकर पुरानी रंजिश थी। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर कमलेश कुमार कांग्रेस नेता के घर पहुंच गया था और उसने कहासुनी के बाद उन्हें रायफल से कथित रूप से गोली मार दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर उनका भतीजा शुभम उर्फ बच्चा वहां पहुंचा, तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी।

मित्तल ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दोनों शव कब्जे में ले लिए गए हैं और घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज