लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से हुए सस्पेंड, 'अमर्यादित' अचारण के कारण हुई कार्यवाही

By अंजली चौहान | Updated: August 10, 2023 20:25 IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को उनके अमर्यादित आचरण के लिए गुरुवार को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया और वह तब तक निलंबित रहेंगे जब तक विशेषाधिकार समिति इस मामले पर अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती।

Open in App
ठळक मुद्दे अधीर रंजन चौधरी को सदन से किया गया निलंबित कांग्रेस नेता पर अमर्यादित आचरण का आरोप लगा है भाजपा के प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव के जरिए निलंबन पेश किया

नई दिल्ली: लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर सदन के भीतर आदतन कार्यवाही में खलल डालने के लिए लोकसभा से निलंबित किया गया है। 

उनका निलंबन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रल्हाद जोशी द्वारा पेश एक प्रस्ताव के जवाब में था, जिसे गुरुवार को संसद में स्वीकार कर लिया गया। वह तब तक निलंबित रहेंगे जब तक विशेषाधिकार समिति इस मामले पर अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती।

प्रह्लाद जोशी ने अपने प्रस्ताव में अधीर रंजन चौधरी पर संसदीय कार्यवाही के दौरान लगातार व्यवधान पैदा करने और यहां तक ​​कि देश और इसकी छवि को अपमानित करने का आरोप लगाया। 

अधीर रंजन चौधरी पर आरोप लगाया गया है कि यह आदत बन गई है। बार-बार चेतावनी मिलने के बाद भी उन्होंने खुद में सुधार नहीं किया। वह अपनी बहसों में हमेशा बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। वह देश और उसकी छवि को अपमानित करते हैं और कभी माफी नहीं मांगते।

प्रह्लाद जोशी ने इस बात पर भी जोर डाला और कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को लोकसभा में बोल रहे थे तो चौधरी ने भी ऐसा ही व्यवहार किया था। इसके बाद जोशी ने अधीर के मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का प्रस्ताव पेश किया और मांग की कि समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपने तक अधीर को निलंबित किया जाए। प्रस्ताव को संसद द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

पीएम मोदी ने अधीर रंजन चौधरी पर साधा निशान 

गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधीर रंजन चौधरी पर कटाक्ष किया और आश्चर्य जताया कि क्या उन्हें कोलकाता से एक फोन कॉल के कारण अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में दरकिनार कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने कहा कि 1999, 2003 और 2018 में पिछले प्रस्तावों का नेतृत्व क्रमशः तत्कालीन विपक्षी नेताओं - शरद पवार, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया था। प्रधानमंत्री ने कहा, "लेकिन, इस बार क्या हुआ? अधीरबाबू को वह अवसर नहीं मिला। अमित शाह द्वारा उनके लिए मामला बनाने के बाद ही उन्हें स्पीकर के रूप में मैदान में उतारा गया।"

अधीर रंजन चौधरी ने पीएम को बताया धृतराष्ट्र 

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, " जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी राजा अंधे बैठे हैं...मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है।"

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसदिल्लीसंसद मॉनसून सत्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार