लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ‘जय भारत महासंपर्क’ अभियान आरंभ

By भाषा | Updated: August 19, 2021 10:35 IST

Open in App

अमेठी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ‘जय भारत महासंपर्क’ अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हो गया, जो 21 अगस्त तक चलेगा । कांग्रेस की जिला इकाई के प्रवक्ता डा अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्देशानुसार 19 अगस्त से 21 अगस्त तक प्रत्येक जिले में जय भारत महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के 30 हजार चयनित गांवों और वार्ड में 75 घंटे तक रुकेंगे और आम लोगों से मुलाकात करके उन्हें कांग्रेस पार्टी के योगदान के बारे में बताएंगे।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अमेठी में प्रभात फेरी, जनसम्पर्क, विभिन्न मसलों पर चौपाल, चर्चा परिचर्चा, और ‘मेरा गांव मेरा देश’ अभियान के तहत संवाद इत्यादि कार्यक्रम होंगे। चतुर्वेदी ने बताया कि अगस्त में राजीव गांधी की जयंती पर प्रभात फेरी, श्रमदान और संगोष्ठियों समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सफाईकर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला