लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के टिकट पर कर्नाटक एमएलसी उपचुनाव लड़ेंगे जगदीश शेट्टार, जानें कब होना है उपचुनाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 19, 2023 17:54 IST

शेट्टार के अलावा कांग्रेस ने 30 जून को होने वाले एमएलसी उपचुनाव के लिए तिप्पनप्पा कामकनूर और एनएस बोसेराजू को भी उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधान परिषद उपचुनावों में जगदीश शेट्टार को उम्मीदवार बनाया है।शेट्टार ने हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा उम्मीदवार से हार गए।कर्नाटक विधान परिषद की तीन सीटों पर 30 जून को उपचुनाव होना है।

बेंगलुरु:कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधान परिषद उपचुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को उम्मीदवार बनाया है। शेट्टार के अलावा कांग्रेस ने 30 जून को होने वाले एमएलसी उपचुनाव के लिए तिप्पनप्पा कामकनूर और एनएस बोसेराजू को भी उम्मीदवार बनाया है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन नेताओं लक्ष्मण सावदी, बाबूराव चियानचनसुर और आर शंकर ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के टिकट से इनकार करने के बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ये सीटें खाली हो गई। ऐसे में अब इन सीटों के लिए उपचुनाव होना है।

हाल ही में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार ने भाजपा का दामन छोड़ दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा उम्मीदवार से हार गए।

टॅग्स :जगदीश शेट्टारकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल