लाइव न्यूज़ :

CWC Meeting: कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी की लीडरशिप पर जताया भरोसा, कार्यसमिति की बैठक के बाद बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2022 21:49 IST

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, सोनिया गांधी हमारा नेतृत्व करती रहेंगी और आगे के फैसले लेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने कहा, सोनिया गांधी आगे लेती रहेंगी फैसलेकार्यसमिति की बैठक में 5 राज्यों के चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में रविवार को वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेताओं ने फिर से सोनिया गांधी की लीडरशिप पर भरोसा जताया है। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, सोनिया गांधी हमारा नेतृत्व करती रहेंगी और आगे के फैसले लेंगे। 

कांग्रेस नेता ने कहा, हमें सोनिया गांधी के नेतृत्व पर भरोसा है। इस बैठक में पांच राज्यों के आए नतीजों पर चर्चा हुई। CWC की इस बैठक में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। 

एआईसीसी गोवा के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने भी बैठक के बाद कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में 5 राज्यों के चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा हमने चर्चा की कि चीजों को कैसे आगे बढ़ाया जाए और हम आगामी चुनावों के लिए कैसे तैयारी करते हैं। 

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तीन अन्य कांग्रेस नेता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुए। इन नेताओं को हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर चर्चा करने के लिए आज बुलाया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण कांग्रेस नेता एके एंटनी बैठक में शामिल नहीं हुए। 

टॅग्स :सीडब्ल्यूसीकांग्रेससोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज