लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 'पेसीएम' अभियान को कांग्रेस ने किया तेज, अब भाजपा के कार्यालय में लगाए गए पोस्टर, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 23, 2022 14:04 IST

कर्नाटक में कांग्रेस मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर लगातार हमलावर है। पेसीएम कैंपेन को भी कांग्रेस ने शुक्रवार को और तेज करते हुए पोस्टर भाजपा कार्यालय में लगा दिए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में बसवराज बोम्मई पर कांग्रेस का निशाना, पेसीएम अभियान को किया और तेज।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को भाजपा के कार्यालय में ‘पेसीएम’ के पोस्टर लगाए।

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधने के अपने अभियान को तेज कर दिया है और शुक्रवार को बेंगलुरु के पास नेलमंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में ‘पेसीएम’ के पोस्टर लगाए।

कांग्रेस ने बाद में अपने पेसीएम अभियान की तस्वीरें मीडिया के साथ साझा कीं। इस मामले में बोम्मई के निर्देश पर जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया दल के पूर्व प्रमुख बी आर नायडू को गिरफ्तार किया था।

बेंगलुरु के कई हिस्सों में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘पेसीएम’ लिखा हुआ था। शहर के मध्य क्षेत्र में दिखाई दिये ये पोस्टर ऑनलाइन भुगतान ऐप पेटीएम के विज्ञापनों से मिलते-जुलते थे। कांग्रेस के अभियान के तहत लगाये गये पोस्टर में बने क्यूआर कोड के बीच में बोम्मई के चेहरे की तस्वीर लगाते हुए लिखा गया था, “40 फीसदी यहां लिया जाता है।”

खबरों के अनुसार इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लोग कांग्रेस द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए हाल में शुरू की गयी ‘40 प्रतिशत सरकार’ वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक सरकार ठेकेदारों को लोक निर्माण कार्यों के ठेके देने के लिए उनसे 40 प्रतिशत कमीशन लेती है।

कांग्रेस की ओर से प्रचारित किया जा रहा पेसीएम पोस्टर

कांग्रेस ने कुछ दिन पहले वेबसाइट शुरू की थी। पार्टी अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत का मुद्दा उठाने का प्रयास कर रही है जिन्होंने इस साल की शुरुआत में उडूपी के एक होटल में खुदकुशी कर ली थी।

पाटिल ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा अपने जिले में एक सरकारी काम के लिए 40 प्रतिशत ‘कट’ मांग रहे हैं। आरोपों के बाद ईश्वरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पुलिस की जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी गयी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पर झूठा आरोप लगा रही है और इस आरोप से कर्नाटक का अपमान हुआ है।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसBasavaraj Bommaiभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज