लाइव न्यूज़ :

बिहार में सवर्णों की संख्या में आई भारी गिरावट, कांग्रेस ने लालू राज को ठहराया जिम्मेदार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2023 16:12 IST

बिहार में सवर्णों की घटती आबादी पर बिहार कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं और चिंता जाहिर की है।

Open in App

पटना: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, सवर्णों की आबादी घटने पर भी चिंता जाहिर की जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व काफी उत्साहित है तो दूसरी तरफ बिहार में पार्टी बंटी नजर आती है।

बिहार में सवर्णों की घटती आबादी पर बिहार कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं और चिंता जाहिर की है। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने तो बिहार में सवर्णों की घटती आबादी को लेकर कई पोस्ट साझा किए हैं। वहीं, दूसरे नेताओं की माने तो बिहार से भारी संख्या में सवर्णों का पलायन हुआ है।

इसके लिए वे अप्रत्यक्ष तौर पर लालू राज को जिम्मेदार ठहराते हैं। इस पूरे मामले पर बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि आखिर सवर्णों की संख्या इतनी कम कैसे हो गई? उन्होंने विकिपीडिया का भी हवाला दिया है और लिखा है कि आखिर जो सवर्ण 2022 तक 22 फीसदी थे, वे अब 11 फीसदी पर कैसे आ गये?

इसके साथ ही अनिल शर्मा ने जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी की तर्ज पर तीन उपमुख्यमंत्री बनाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को तत्काल एक अत्यंत पिछड़ा, एक मुस्लिम और एक एससी समुदाय का उपमुख्यमंत्री बनाना चाहिए। वहीं, सवर्णों की घटती आबादी पर किशोर कुमार झा ने कहा कि सरकार को गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

वहीं दूसरी तरफ बिहार कांग्रेस के कई नेता जातीय गणना की रिपोर्ट की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस रिपोर्ट के आने के बाद अब कमजोर वर्ग के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :जाति जनगणनाजातिबिहारकांग्रेसलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो