लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने एमटेक दिवाला मामले में CBI जांच की मांग की, कर्ज देने वाली बैंकों को बताया घोटाले में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 17:41 IST

कांग्रेस की ओर से मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा गया कि "एमटेक कंपनियों के समूह ने भारतीय बैंकों से 21,000 करोड़ रुपये का ऋण लिया और फिर इसे 4,100 करोड़ रुपये में बिक्री के लिए रखा गया। बैंकों का पैसा कहां गया? 

Open in App

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सरकार पर इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के जरिए दिवालिया घोषित करने वाली कंपनियों के प्रमोटरों को पनाह देने का आरोप लगाया। रविवार को कांग्रेस की ओर से मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा गया कि "एमटेक कंपनियों के समूह ने भारतीय बैंकों से 21,000 करोड़ रुपये का ऋण लिया और फिर इसे 4,100 करोड़ रुपये में बिक्री के लिए रखा गया। बैंकों का पैसा कहां गया? 

कांग्रेस ने कहा 25 हजार करोड़ का किया गया है घोटाला

संजय निरूपम ने कहा कि बीते 8 साल से देश में नई सरकार काम कर रही है। ये सरकार दावा तो करती है कि भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे, लेकिन जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। एमटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज कांग्रेस ने मामले में कहा गया 25 हजार करोड़ का घोटाला किया गया, लेकिन कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

कंपनी को कर्ज देने वाली बैंकों को बताया घोटाले में शामिल

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा कि एमटेक ऑटो पार्ट बनाने वाली दिल्ली-चंडीगढ़ बेस कंपनी है। इस कंपनी का एक आउटलेट बरिस्ता कॉफी है। उन्होंने कहा कि एनसीएल और कर्ज देने वाली बैंक इस घोटाले में शामिल है। 

कहा - अब बेची गई कंपनियों के साथ प्रमोटर बेखौफ घूम रहे हैं

वीडियोकॉन के आलोक इंडस्ट्रीज का उदाहरण देते हुए निरुपम ने कहा कि सरकार को ऐसे कारोबारियों से पूछना चाहिए कि उनका कारोबार कैसे चला गया, जबकि उन्होंने अपनी कंपनियों को नए सिरे से शुरू किया। कांग्रेस नेता ने कहा, "दरअसल, इन कंपनियों ने पैसा डायवर्ट किया है और अब बेची गई कंपनियों के साथ प्रमोटर बेखौफ घूम रहे हैं।" 

कांग्रेस ने कहा, संस्थागत भ्रष्टाचार किया जा रहा है

वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कंपनियों के दिवालियेपन के मामलों को सुलझाने के नाम पर संस्थागत भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कांग्रेस ने इन दिवाला मामलों पर सरकार को श्वेत पत्र जारी की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में 4,946 दिवाला मामले सामने आए हैं। इसमें 457 कंपनियों के केस सॉल्व किए गए हैं। इन 457 कंपनियों ने बैंकों से 8 लाख 30 हजार करोड़ कर्ज लिया था। इसमें 6 लाख करोड़ रुपये बैंकों के डूब गए।

टॅग्स :कांग्रेसInsolvency and Bankruptcy Board of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज