लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर वामपंथी सरकार पर कांग्रेस का हमला जारी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:41 IST

Open in App

कांग्रेस ने केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश की वामपंथी सरकार और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर अपना हमला जारी रखते हुए शुक्रवार को कहा कि महामारी के प्रबंधन पर अधिकारियों द्वारा “कब्जा” कर लिया गया है और सरकार कम मृत्युदर का दावा कर मरने वालों का विवरण छिपा रही है। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने यहां संवाददाताओं को बताया, “हमनें गंभीर आरोप लगाया है कि सरकार जानबूझ कर कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर कम दिखा रही है। सरकार केरल में करीब 25 हजार मौत को छिपा रही है और दावा कर रही है कि राज्य में मृत्युदर कम है। इसका मतलब है कि सरकार श्रेय लेने के लिए मृत्युदर छिपा रही है।”केरल में कोविड-19 प्रबंधन के “विफल” रहने के अपने आरोप को दोहराते हुए सतीशन ने कहा कि देश में संक्रमण के कुल मामलों में से 68 प्रतिशत मामले केरल से आ रहे हैं। सतीशन ने आरोप लगाया, “देश में सर्वाधिक टीपीआर (जांच संक्रमण दर) केरल में है। लेकिन मुख्यमंत्री अब भी केरल मॉडल के सर्वश्रेष्ठ होने का दावा कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। यहां मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री की कोई भूमिका नहीं है। सब चीजों का फैसला कुछ अधिकारियों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कोविड-19 प्रबंधन का अपहरण कर लिया है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ अधिकारियों की बात दोहरा रहे हैं।”इससे पहले बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने राज्य सरकार पर कोविड-19 का प्रसार रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया था और मांग की थी कि मुख्यमंत्री लोगों से माफी मांगें। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने का कारण “लापरवाही” है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज