लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस चिंतन शिविर में ट्रेन से उदयपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी, शिविर में एक परिवार-एक टिकट पर होगी बात

By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 11, 2022 16:30 IST

कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक उदयपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमे पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे. इस चिंतन शिविर में राहुल गांधी ट्रेन से उदयपुर पहुंचेंगे. राहुल गांधी मेवाड़ एक्सप्रेस से पार्टी के 74 अन्य नेताओं के साथ 13 मई की सुबह 7 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन से उदयपुर पहुंचेंगे राहुल गांधीकांग्रेस चिंतन शिविर में एक परिवार-एक टिकट पर होगी बातकांग्रेस ने चिंतन शिविर की तैयारी पूरी 

कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर 13 से 15 मई तक उदयपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमे पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे. इस चिंतन शिविर में राहुल गांधी ट्रेन से उदयपुर पहुंचेंगे. राहुल गांधी मेवाड़ एक्सप्रेस से पार्टी के 74 अन्य नेताओं के साथ 13 मई की सुबह 7 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. राहुल गांधी 12 मई की शाम 7 बजे पार्टी नेताओं के साथ शाम 7 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से उदयपुर के लिए ट्रेन पकड़ेंगे. वहीं कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी निजी विमान से उदयपुर पहुंचेंगी.

कांग्रेस चिंतन शिविर में एक परिवार-एक टिकट पर होगी बात

कांग्रेस चिंतन शिविर से पहले पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक में एक परिवार - एक टिकट का प्रस्ताव लाया गया है. कांग्रेस के इस कदम को परिवारवाद के आरोपों से पीछा छुड़ाने की मुहीम के तौर पर देखा जा रहा है. चिंतन शिविर में पार्टी इसे लेकर कोई फैसला ले सकती है.   

चिंतन शिविर की तैयारी पूरी 

कांग्रेस के चिंतन शिविर के लिए उदयपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद 4 मई को उदयपुर में आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नेता समेत अन्य 120 नेता उदयपुर के ताज अरावली रिसोर्ट में रुकेंगे. जबकि पार्टी के करीब 280 नेताओं के लिए ओरिका रिसोर्ट, अनंता रिसोर्ट समेत अन्य होटलों में रुकने की व्यवस्था की गई है. कांग्रेस के इस चिंतन शिविर में करीब 400 नेता शामिल होंगे.

चिंतन शिविर में बड़े फैसलों की उम्मीद

कांग्रेस की इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है. हाल में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद इस चिंतन शिविर के आयोजन की बात कांग्रेस के तरफ से की गई थी. चिंतन शिविर से पहले कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को भी पार्टी में शामिल करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया. कांग्रेस के इस कदम को चिंतन शिविर से पहले अपनी स्थिति सुधारने के मौके के तौर पर देखा जा रहा था.

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज