लाइव न्यूज़ :

Chintan Shivir: पार्टी में परिवारवाद की कल्पना को खत्म करेगी कांग्रेस, चिंतन शिविर में एक परिवार एक टिकट का प्रस्ताव होगा पेश

By रुस्तम राणा | Updated: May 10, 2022 18:53 IST

इस चिंतन शिविर में कांग्रेस परिवार की परिकल्पना को खत्म करने के विचार में है। इसलिए पार्टी इस मंथन शिविर में एक परिवार एक टिकट का प्रस्ताव पेश होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी समितियों में दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को 50 फीसदी 'एक परिवार एक टिकट' के नियम में पुराने नेताओं को दी जा सकती है छूट

नई दिल्ली: कांग्रेस के होने वाले चिंतन शिविर में पार्टी की नीति में एक बड़ा बदलाव होगा। इस चिंतन शिविर में कांग्रेस परिवार की परिकल्पना को खत्म करने के विचार में है। इसलिए पार्टी इस मंथन शिविर में एक परिवार एक टिकट का प्रस्ताव पेश होगा।

कांग्रेस समितियों में दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी देने और कांग्रेस समियों का कार्यकाल 3 सालों के लिए तय करने की बात भी सामने आ रही है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक 'एक परिवार एक टिकट' के नियम में नेताओं के उन परिजनों के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा जो संगठन के लिए कम से कम पांच सालों से काम कर रहे हैं। यानी 'एक परिवार एक टिकट' नियम के बावजूद यदि परिवार से दो लोग संगठन में सक्रिय हैं तो दोनों को टिकट के लिए योग्य माना जा सकता है।

कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर 13 मई से 15 मई तक राजस्थान में होने जा रहा है। पार्टी सोनिया गांधी द्वारा चिंतन शिविर के मद्देनजर बनाई गई संगठन मामलों की कमिटी ने तमाम प्रस्ताव तैयार किए हैं। जो पार्टियों की नीतियों से संबंधित हैं। बीते सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में इस पर चर्चा हुई है और चिंतन शिविर में इन बदलावों पर मुहर लगेगी।

बता दें कि कांग्रेस का यह चिंतन शिविर राजस्थान के उदयपुर में होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पार्टी छह एजेंडों पर फोकस करेगी जिस पर चर्चा के लिए 6 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है।

इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह वारिंग को इन 6 अलग-अलग समितियों के संयोजक बनाए गए हैं। सभी समितियों में 9-9 सदस्य हैं। 

गौरतलब है कि 9 साल पहले कांग्रेस का चिंतन शिविर साल 2013 में जयपुर में आयोजित किया गया था। तब इस शिविर में 2014 के लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई थी। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह