लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने यूपी में रद्द की सभी चुनावी रैलियां, बरेली मैराथन में भगदड़ जैसे हालात के बाद फैसला, सीएम योगी की नोएडा की रैली रद्द

By विनीत कुमार | Updated: January 5, 2022 12:45 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल नोएडा में होने वाली अपनी चुनावी रैली रद्द कर दी है। वहीं कांग्रेस ने यपी में अपनी सभी चुनावी रैलियों को रद्द करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने यूपी में सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द किए, वर्चुअल कैंपेन पर रह सकता है अब ज्यादा जोर।बरेली मैराथन की घटना और कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस का चुनावी रैलियों को रद्द करने का फैसला।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरुवार को नोएडा में होने वाली रैली भी रद्द हो गई है।

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने सभी चुनावी रैलियों को फिलहाल रद्द कर दिया है। बरेली में मंगलवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा होने की घटना बाद यह फैसला लिया गया है। साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पार्टी वर्चुअल कैंपेन पर ज्यादा जोर दे सकती है। वहीं, मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नोए़डा में होने वाली अपनी रैली को रद्द किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से बरेली में मैराथन दौड़ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ आयोजित किया गया था। इसमें बिना मास्क के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कुछ लड़कियां घायल भी हुईं। इस बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़ जैसे हालात पैदा होने के मामले में जिला अधिकारी से जांच कराने को कहा है।

सीएम योगी ने नोएडा की रैली रद्द की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली गुरुवार को नोएडा में होनी थी। हालांकि बताया जा रहा है कि कोरोना के नोएडा में बढ़ते मामलों को देखते हुए यह रैली रद्द की गई है। हालांकि, फिलहाल असल वजह क्या है, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।

नोएडा में मंगलवार को ओमीक्रोन का पहला केस भी दर्ज किया गया। साथ ही सक्रिय मामले भी 400 से ऊपर चले गए हैं। नोएडा में मंगलवार को 140 नए कोरोना केस मिले। वहीं पड़ोसी गाजियाबाद में 182 केस आए।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने 6 जनवरी से 14 जनवरी तक कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल यूपी में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 3,000 का आंकड़ा पार कर गई है। 

गुरुवार से रात के कर्फ्यू का समय भी दो घंटे बढ़ा दिया गया है। यूपी में रात का कर्फ्यू अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। यह तमाम फैसले मंगलवार देर रात हुई बैठक में लिया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसयोगी आदित्यनाथनॉएडाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज