लाइव न्यूज़ :

गोवा में विधायकों के पाला बदलने पर बोली कांग्रेस, BJP ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया

By भाषा | Updated: October 16, 2018 20:54 IST

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सत्ता का दुरुपयोग है, जो सरकारी तंत्र है, उसका दुरुपयोग है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: कांग्रेस ने गोवा में अपने दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी निंरतर ‘लोकतंत्र की हत्या’ करती आ रही है और मंगलवार को भी उसने सत्ता एवं सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के जरिए यही किया है।

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सत्ता का दुरुपयोग है, जो सरकारी तंत्र है, उसका दुरुपयोग है। किस तरह से आतंक का, भय का, प्रताड़ना का वातावरण बना कर आप अपनी सियासत करना चाहते हैं, ये उसकी जीती जागती मिसाल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जो गोवा में प्रकरण हुआ है या उससे पहले बाकी राज्यों में हुआ है वो सीधा सीधा ये बताता है कि भाजपा लगातार लोकतंत्र की हत्या करती आ रही है।’’

दरअसल, गोवा के कांग्रेस के दो विधायक मंगलवार को इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये। इससे राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को मजबूती मिली है।

सुभाष शिरोडकर और दयानंद सोप्ते ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की और बाद में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में पर्रिकर सरकार के समर्थन में 23 विधायक हैं। इस सरकार को भाजपा के 14 विधायक, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के तीन-तीन विधायक और तीन निर्दलीय समर्थन कर रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज