लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल में हिमाचल में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर, जयराम ठाकुर ने कहा- 8 दिसंबर तक इंतजार करें

By अनिल शर्मा | Updated: December 6, 2022 07:22 IST

‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्य’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस को 33-33 सीट मिल सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्दे‘इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में हिमाचल में  कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पर्याप्त बहुमत से सरकार बनाने की बहुत अच्छी संभावना है।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के लिए एक्जिट पोल के अनुमानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हालांकि कई सर्वेक्षणों ने राज्य में भाजपा की वापसी की भविष्यवाणी की है, लोगों को चाहिए 8 दिसंबर को अंतिम नतीजे का इंतजार करें।

भाजपा नेता ने कहा कि कई एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि भाजपा हिमाचल में फिर से सरकार बना रही है। जबकि कुछ क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। हमें अंतिम परिणाम के लिए 8 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे विश्लेषण के अनुसार, भाजपा के पर्याप्त बहुमत से सरकार बनाने की बहुत अच्छी संभावना है।

उधर एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहाड़ी राज्य में अपनी पार्टी की संभावनाओं पर चुप थे, लेकिन गुजरात में करीब 40 सीटों पर कांग्रेस के जीतने का भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। रावत ने कहा, आम जनता के मूड को देखते हुए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि गुजरात के मतदाता कांग्रेस के पक्ष में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान हमने अपनी रणनीति बदली। मैं कह सकता हूं कि हम करीब 40 सीटें जीत रहे हैं।

सोमवार को एएनआई से बात करते हुए, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, "भाजपा और गुजरात के लोगों ने इतिहास रचने का फैसला किया है। हमारा रिश्ता 27 साल से मजबूत है और आने वाले दिनों में और मजबूत होगा। यह सत्ता की जीत नहीं बल्कि गुजरात के लोगों के साथ हमारे संबंधों की पुष्टि करने के लिए होगी।"

 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एग्जिट पोल के अनुमानों पर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े गए थे और कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपनी स्थिति में सुधार करेगी।

हिमाचल प्रदेश को लेकर क्या कहते हैं सर्वे?

‘इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में हिमाचल में  कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, कांग्रेस को 44 प्रतिशत मतों के साथ 30 से 40 सीट मिल सकती है, तो सत्तारूढ़ भाजपा को 42 प्रतिशत मतों के साथ 24 से 34 सीट हासिल हो सकती है। 

‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्य’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस को 33-33 सीट मिल सकती है। 

‘इंडिया टीवी-मैट्रिज’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 35 से 40 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 26 से 31 सीट पाकर एक बार फिर से विपक्ष में रहना पड़ सकता है। 

‘न्यूज एक्स-जन की बात’ के एग्जिट पोल में भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया है कि भाजपा को 32 से 40 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 27 से 34 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 

‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क’ के सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 34 से 39 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 28 से 33 सीट हासिल हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। 

‘जी न्यूज-बार्क’ के अनुसार भाजपा हिमाचल प्रदेश में 35-40 सीट जीत सकती है जबकि कांग्रेस के 20-25 सीट जीतने का अनुमान है। दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए, अधिकांश एग्जिट पोल ने आप की भारी जीत का अनुमान जताया है जहां भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रह सकती है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशजयराम ठाकुरएग्जिट पोल्सBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो