लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में नए साल में विभाजन होना तय है! 2022 में पार्टी के सामने खड़ा होगा चुनौतियों का पहाड़

By शीलेष शर्मा | Updated: December 31, 2021 21:53 IST

कांग्रेस के लिए नया साल 2022 बेहद अहम रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार यह साल पार्टी की दिशा और दशा तय कर सकता है। कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिलने की भी उम्मीद इस साल है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के सामने ग्रुप-23 के विरोध को शांत करने की चुनौती, चुनावी नतीजे तय करेंगे दिशा।सूत्रों के अनुसार विधान सभा के चुनावी परिणाम अगर कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं आते हैं तो विभाजन लगभग तय है।

नई दिल्ली: अपने वजूद को बचाये रखने के लिये संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिये नया साल 2022 चुनौतियों भरा रहने वाला है। पार्टी को पहली परीक्षा उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा सहित चुनाव वाले राज्यों में देनी है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगर कांग्रेस आशा के अनुरूप परिणाम लाने में सफल नहीं होती है तो पार्टी में एक बड़ा विभाजन होना तय है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलाकमान के खिलाफ मुखर होने वाले तमाम बड़े नेता जिनको ग्रुप 23 का नाम दिया गया है, उनकी निगाह यूपी और पंजाब के चुनाव परिणामों पर लगी है। कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन होने पर यह गुट बगावत का रास्ता चुन सकता है लेकिन अगर कांग्रेस पंजाब में सत्ता बचा लेती है और उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करती है तो कांग्रेस इस विद्रोह को रोकने में कामयाब हो जायेगी। 

कांग्रेस को मिलेगा पूर्णकालिक अध्यक्ष?

साल 2022 में ही पार्टी को नया पूर्णकालिक अध्यक्ष भी मिलना है। अभी तक पार्टी के पास न तो कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष है और न ही चुनी हुयी कार्यसमिति। गांधी परिवार का वर्चस्व रहेगा कि नहीं यह भी 2022 में तय हो जाएगा। 

साल 2022 के अंत में पार्टी को गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने की चुनौती होगी। कांग्रेस को जहां छत्तीसगढ़ में सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती का सामना करना है तो मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा पार्टी में विद्रोह कराकर सत्ता हथियाने का बदला लेना है। 

पार्टी के कमजोर संघठन की दम पर गुजरात में उसके सामने भाजपा के किले को ध्वस्त करने की भी बड़ी चुनौती होगी। वहीं, अगले लोकसभा चुनावों से पहले बिखर चुके संघठन को खड़ा कर उसे मजबूत करने की भी जरूरत पार्टी को होगी। 

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज