लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा उपचुनाव में संयुक्त प्रत्याशी उतारने पर कांग्रेस, अजप ने बात की

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:45 IST

Open in App

असम में पांच सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारने के लिए विपक्षी कांग्रेस और असम जातीय परिषद (अजप) ने सोमवार को चर्चा की। अजप उपाध्यक्ष-शमशेर सिंह एवं कमल नयन चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा से उनके आवास पर मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जाकिर हुसैन सिकदर ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘राज्य में होने वाले उपचुनाव के लिए सभी सीटों पर अजप ने संयुक्त उम्मीदवार उतारने की पेशकश की है। हम इस प्रस्ताव का सम्मान करते हैं और इसपर उचित स्तर पर चर्चा करेंगे।'' बातचीत के दौरान मौजूद रहे सिकदर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा विरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस हमेशा काम करने के लिए तैयार है। सिकदर ने कहा, ''अभी हम इस चरण में यह नहीं कह सकते हैं कि कांग्रेस और अजप के बीच गठबंधन होगा या नहीं। इसके लिए एक राजनीतिक खाका तैयार करना होगा।'' अजप प्रवक्ता जियाउर रहमान ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय कार्यकारी समिति 16 जुलाई को एक बैठक में उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारने के संबंध में प्रस्ताव पारित कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल