लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल के इस्तीफे पर सामने आया कांग्रेस का बयान, कहा- ये उनके नहीं भाजपा के शब्द हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 18, 2022 14:21 IST

कांग्रेस से बुधवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि ये आरोप किसी ऐसे व्यक्ति के नहीं हैं जिसने कांग्रेस छोड़ी है, बल्कि ये भाजपा के आरोप हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने पटेल पर भाजपा की धुन गाने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने राहुल गांधी के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि जो लोग डरे हुए हैं, उनका 'हार्दिक' आभार।

गांधीनगर: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में कांग्रेस ने पटेल पर भाजपा की धुन गाने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि ये आरोप किसी ऐसे व्यक्ति के नहीं हैं जिसने कांग्रेस छोड़ी है, बल्कि ये भाजपा के आरोप हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने राहुल गांधी के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि जो लोग डरे हुए हैं, उनका 'हार्दिक' आभार।

राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि जिन्हें 'डर' लगता है, उन्हें 'हार्दिक' आभार। जो 'सच' के साथ खड़ा है, वो विचारधारा के साथ डटा है। वहीं, गोहिल ने कहा, "अगर आप (पार्टी के) नेतृत्व की बात करें तो आप कुछ दिन पहले राहुल गांधी के साथ एक मंच साझा कर रहे थे। आपको उनसे मिलने से किसने रोका? हमारे पास आंतरिक लोकतंत्र है। आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासनहीनता के बीच एक पतली रेखा है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है।"

बताते चलें कि कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र को ट्विटर पर पोस्ट कर यह जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक ने कांग्रेस पर गुजरात विरोधी सोच होने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है और खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करने में विफल रही है। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरातकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज