लाइव न्यूज़ :

अदालतों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए गए : दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उच्च न्यायालय को बताया कि राजधानी की रोहिणी अदालत में 24 सितंबर को हुई गोलीबारी की धटना के बाद यहां सात जिला अदालतों में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। अदालत कक्ष में हुई इस गोलाबारी में तीन व्यक्ति मारे गए थे।

पुलिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि एक सुरक्षा ऑडिट किया गया है और यहां सभी सात जिला अदालतों- तीस हजारी, रोहिणी, कड़कड़डूमा, साकेत, पटियाला, द्वारका और राउज एवेन्यू- में और अधिक मेटल डिटेक्टर उपलब्ध कराये गए हैं।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा उठाए गए बिंदुओं को अदालत के समक्ष दाखिल नहीं किया गया है। न्यायालय ने वकील से इसे रिकॉर्ड में लाने को कहा, ताकि विवरण को अंतिम आदेश में शामिल किया जा सके।

पीठ ने कहा कि कई वकील संघों ने अपने सुझाव दिए हैं और कुछ अभी भी बचे हैं। उसने कहा कि यदि कोई अन्य प्रतिवादी सुझाव देना चाहता है, तो उन्हें 29 अक्टूबर से पहले ऐसा करने की अनुमति होगी।

पीठ ने मामले को आठ नवंबर के लिए सूचीबद्ध करते हुए स्पष्ट किया कि सुझाव दाखिल करने के वास्ते अब और समय नहीं दिया जाएगा। इसके बाद वह मामले में अंतिम आदेश पारित करेगा।

पुलिस की अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय के पिछले आदेश के बाद अदालत परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और वहां अधिक बुनियादी ढांचा और मैनपावर उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि अदालत परिसरों में 2300 सीसीटीवी कैमरे हैं और 800 और की आवश्यकता है। सभी सात जिला अदालतों में सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गयी है।

साकेत बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं केसी मित्तल और युगांश मित्तल के माध्यम से अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिसमें संबंधित बार द्वारा अग्रेषित वास्तविक दस्तावेजों के आधार पर एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा उच्च न्यायालय और जिला अदालतों के अधिवक्ताओं के लिए एक कॉमन प्रॉक्सिमिटी कार्ड / स्मार्ट कार्ड जारी किया जाना शामिल है।

न्यायालय 24 सितम्बर की रोहिणी कोर्ट की गोलीबारी की घटना के परिप्रेक्ष्य में अदालत परिसर में सुरक्षा और संरक्षा से संबंधित स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई कर रहा है।

पीठ ने पहले केंद्र, दिल्ली सरकार और विभिन्न बार संघों सहित सभी हितधारकों से इस मुद्दे पर अपने सुझाव देने को कहा था, ताकि उन्हें आदेश में शामिल किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह