लाइव न्यूज़ :

हेलिकॉप्टर के बाद अब कंप्यूटर बाबा ने मांगा ड्रोन कैमरा, अध्यात्म विभाग के मंत्री को लिखी चिट्ठी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 25, 2019 22:44 IST

नर्मदा, क्षिप्रा और मंदागिनी नदी न्यास के अध्यक्ष बनने के बाद से कम्प्यूटर बाबा सक्रिय हो गए हैं. बाबा ने न्यास अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही यह मांग की थी कि उन्हें हेलिकाप्टर दिया जाए, मगर सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया.

Open in App
ठळक मुद्देबाबा ने अध्यात्म विभाग के मंत्री पी.सी.शर्मा को पत्र लिखकर मंत्रालय में एक कक्ष आवंटित करने की मांग की है.इसके पीछे उनका यह कहना है कि इससे अवैध उत्खनन पर नजर रख सकेंगे.

कम्प्यूटर बाबा ने सरकार से अब मंत्रालय में कक्ष देने की मांग की है. इसके अलावा एक ड्रोन कैमरा भी मांगा ताकि वे नदी की निगरानी कर सकें. बाबा ने अध्यात्म विभाग के मंत्री पी.सी.शर्मा को पत्र लिखकर यह मांग की है. शर्मा ने इस पत्र को सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है.

नर्मदा, क्षिप्रा और मंदागिनी नदी न्यास के अध्यक्ष बनने के बाद से कम्प्यूटर बाबा सक्रिय हो गए हैं. बाबा ने न्यास अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही यह मांग की थी कि उन्हें हेलिकाप्टर दिया जाए, मगर सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया.

इसके बाद अब ने चार पहिया वाहन से ही अपना काम शुरु किया और नदी की परिक्रमा करने के लिए निकल पड़े. कई स्थानों पर उन्होंने अवैध उत्खनन के वाहन भी पकड़वाए. बाबा की इस कार्यशैली से अवैध उत्खनन करने वालों और अधिकारियों हड़कंप भी मचा.

अब बाबा ने सरकार के सामने एक नई मांग रख दी है. बाबा ने अध्यात्म विभाग के मंत्री पी.सी.शर्मा को पत्र लिखकर मंत्रालय में एक कक्ष आवंटित करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने एक  ड्रोन कैमरा भी मांगा है. इसके पीछे उनका यह कहना है कि इससे अवैध उत्खनन पर नजर रख सकेंगे.

बाबा द्वारा लिखे पत्र को मंत्री शर्मा ने सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया. मंत्री ने भी उदारता दिखाई है और नोटशीट लिखकर बाबा को कक्ष उपलब्ध कराने की बात कही है. बताया जा रहा है कि बाबा को मंत्रालय में कक्ष मिल जाएगा साथ ही सरकार उन्हें ड्रोन कैमरा भी उपलब्ध करा सकती है.

इस मामले को लेकर मंत्री शर्मा का कहना है  कि नर्मदा में अवैध उत्खनन को रोकने के लिए बाबा ने जिन संसाधनों की मांग की है, उन्हें पूरा करने पर विचार किया जाएगा.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज