लाइव न्यूज़ :

वीर सावरकर के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 18, 2022 10:26 IST

बालासाहेबंची शिवसेना नेता वंदना डोंगरे ने गुरुवार को ठाणे नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया था कि गांधी की टिप्पणी से स्थानीय नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीसी की धारा 500, 501 के तहत असंज्ञेय (एनसीआर) अपराध का मामला दर्ज किया गया है।राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में बालासाहेब की शिवसेना पार्टी ने गुरुवार को ठाणे में एक विरोध मार्च भी निकाला।गांधी के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज करते हुए बालासाहेबंची शिवसेना नेता ने कहा कि वह हमारे महापुरुषों की बदनामी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

मुंबई: स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को लेकर टिप्पणी करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए भारी पड़ गया है। दरअसल, गांधी ने गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सावरकर पर अंग्रेजों की मदद करने और डर की वजह से क्षमा याचना करने का आरोप लगाते हुए उनपर निशाना साधा था। ऐसे में अब राहुल गांधी के खिलाफ विनायक दामोदर सावरकर पर टिप्पणी करने पर मामला दर्ज हुआ है। 

बालासाहेबंची शिवसेना नेता वंदना डोंगरे ने गुरुवार को ठाणे नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया था कि गांधी की टिप्पणी से स्थानीय नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। आईपीसी की धारा 500, 501 के तहत असंज्ञेय (एनसीआर) अपराध का मामला दर्ज किया गया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि सावरकर ने स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजों से माफीनामे पर हस्ताक्षर करके एमके गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा दिया था।

राहुल गांधी के कहा था, "वीर सावरकर ने अंग्रेजों को लिखे एक पत्र में कहा था कि सर मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं और उस पर हस्ताक्षर किए। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने डर के मारे पत्र पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं के साथ विश्वासघात किया।" गांधी के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए शिकायत दर्ज करते हुए बालासाहेबंची शिवसेना नेता ने कहा कि वह हमारे महापुरुषों की बदनामी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

डोंगरे ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को बदनाम करने वाला बयान दिया और इससे स्थानीय नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को बदनाम करने वाला बयान दिया और इससे स्थानीय नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। हम महाराष्ट्र की मिट्टी में अपने महापुरुषों की बदनामी बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में बालासाहेब की शिवसेना पार्टी ने गुरुवार को ठाणे में एक विरोध मार्च भी निकाला। बालासाहेब की शिवसेना पार्टी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र के राज्य समन्वयक नरेश म्हस्के ने भी कल मार्च के दौरान मांग की कि पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ उनके बयान के लिए मामला दर्ज करना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। उसके बाद शाम को मामला दर्ज किया गया।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसVeer Savarkar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल