लाइव न्यूज़ :

आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:38 IST

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) पर की गई कथित टिप्पणी के लिए बिहार के गोपालगंज जिले की एक अदालत में उनके खिलाफ एक परिवाद पत्र दायर किया गया है। गोपालगंज जिला व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रमणि कुमार की अदालत में आरएसएस के कार्यकर्ता नीलमणि शाही द्वारा शुक्रवार को दायर परिवाद पत्र में सिंह पर संगठन के खिलाफ गलत बयानी करने का आरोप लगाया गया है।अपने परिवाद पत्र में शाही ने आरोप लगाया है कि एक समाचार चैनल में राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की है।शाही ने आरएसएस को राष्ट्र भक्त और देश हित में काम करने वाला संगठन बताते हुए कहा कि राजद नेता के उक्त बयान को सुनने के बाद वह ‘सदमे में हैं।’मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले पर शनिवार को सुनवाई करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए इसे हथुआ प्रखंड की न्यायिक दंडाधिकारी सोहना त्रिपाठी की अदालत में हस्तानांतरित कर दिया है । शाही हथुआ प्रखंड के निवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दिखा मतदाताओं में गजब का उत्साह, कई जगह दिखा टकराव भी

भारतराजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की अटकलों पर लगा विराम, पार्टी ने रिलीज जारी कर बताया आएंगे कार्यालय

भारतराजद के प्रदेश अध्यक्ष से जगदानंद सिंह ने दे दिया इस्तीफा! सियासी गलियारे में हलचल तेज

भारतMaharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में RSS के प्लान से सत्ता में आएगी बीजेपी! हिंदू वोट जुटाने के लिए संघ ने शुरू किया अभियान

भारतबिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद का डेटा हुआ लीक, पार्टी में मची है खलबली

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी