लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति की जाति को लेकर टिप्पणी करने पर खड़गे और केजरीवाल पर शिकायत दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: May 27, 2023 15:13 IST

नेताओं के खिलाफ यह शिकायत नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जाति का हवाला देते हुए कथित रूप से "उकसाने वाली" टिप्पणी करने के लिए की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बयान समुदायों/समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के इरादे से दिया गया हैकांग्रेस समेत 20 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन उद्घाटन का विरोध करते हुए समारोह का बहिष्कार कर दिया है

नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर उठे विवाद के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इन नेताओं के खिलाफ यह शिकायत नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जाति का हवाला देते हुए कथित रूप से "उकसाने वाली" टिप्पणी करने के लिए की गई है।  

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि विनीत जिंदल नाम के एक सुप्रीम कोर्ट के वकील ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बयान समुदायों/समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के इरादे से दिया गया है और उनके राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भारत सरकार के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश की जा रही है जो भारतीय दंड संहिता की धारा 121, 153(ए), 505 और 34 के तहत आता है। 

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत 20 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन उद्घाटन का विरोध करते हुए समारोह का बहिष्कार कर दिया है। सभी विपक्षी दलों का कहना है कि ये लोकतांत्रिक नहीं है। विपक्ष का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से नई संसद भवन का उद्घाटन न करा कर प्रधानमंत्री उनके पद का अपमान कर रहे हैं। 

विपक्षी दलों की मांग है कि नए संसद भवन के उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन करने का विरोध किया था और कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी बजाए राष्ट्रपति से नए संसद भवन का उद्घाटन कराना चाहिए। 

 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूअरविंद केजरीवालमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह