लाइव न्यूज़ :

माकपा ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- 100% एफडीआई से दुकानदार हो जाएंगे बर्बाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 10, 2018 18:51 IST

केंद्रीय कैबिनेट ने सिंगल ब्रैंड रिटेल कंपनियों को अब ऑटोमैटिक रूट के जरिए 100 फीसदी विदेशी निवेश की मंजूरी दे दी है।

Open in App

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केंद्र सरकार के सिंगल ब्रैंड रिटेल कंपनियों को ऑटोमैटिक रूट के जरिए 100 फीसदी विदेशी निवेश की मंजूरी वाले फैसले की निंदा की है। माकपा ने चेतावनी दी कि इससे घरेलू खुदरा व्यापारियों और दुकानदारों को हानिकारक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अबतक ऑटोमैटिक रूट के तहत 49 फीसदी तक एफडीआई की इजाजत थी। 

माकपा ने एक बयान में कहा, "खुदरा व्यापार में एफडीआई को आजादी देने वाला यह कदम घरेलू खुदरा व्यापारियों और दुकानदारों के लिए हानिकारक परिणाम ला सकता है।" बयान में कहा गया है, "यह कदम दर्शाता है कि मोदी सरकार बहु-ब्रांड खुदरा व्यापार में एफडीआई को लागू करने की ओर अग्रसर है।"

माकपा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पार्टी विपक्ष में थी तो वह खुदरा व्यापार में विदेशी कंपनियों के प्रवेश का विरोध करती थी, और अब सरकार में आते ही उसने पाखंडपूर्ण ढंग से अपनी स्थिति बदल ली। 

माकपा ने एयर इंडिया में विदेशी विमानन कंपनियों को 49 फीसदी तक निवेश करने की इजाजत देने की भी कड़ी आलोचना की है। 

माकपा ने कहा, "एयर इंडिया के निजीकरण का फैसला दिखाता है कि मोदी सरकार अब एयर इंडिया को एक विदेशी विमानन कंपनी को हस्तांतरित करने की ओर अग्रसर है।"

माकपा ने सरकार से परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर बनी संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों का ख्याल रखने को कहा, जो एयर इंडिया के निजीकरण के फैसले की समीक्षा करने के लिए कहती है और विमानन को अपना कर्ज चुकाकर पुनर्जीवित करने के लिए पांच साल का वक्त मुहैया कराने की सिफारिश करती है। 

बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने सिंगल ब्रैंड रिटेल कंपनियों को अब ऑटोमेटिक रूट के जरिए 100 फीसदी विदेशी निवेश की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है। इसके अलावा एविएशन और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी एफडीआई नियमों में छूट दी गई है। इस फैसले से इन सेक्टर्स में काफी निवेश बढ़ेगा। इस फैसले के बाद विदेशी कंपनियां अब भारत में अब आसानी से निवेश कर पाएंगी।  

टॅग्स :एफडीआईभारतीय कम्युनिस्ट पार्टीमार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टीबीजेपीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार