लाइव न्यूज़ :

सीडीएस की शक्तियां और सीमाएं तय करने के लिए एनएसए डोभाल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 23, 2019 09:28 IST

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में घोषणा की थी कि देश में अब तीनों सेनाओं के प्रमुख के तौर पर एक सीडीएस होगा जिसका प्रस्ताव 1999 में कारगिल युद्ध के बाद से लंबित है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तीनों सेनाओं के प्रमुख के तौर पर एक सीडीएस होगा जिसका प्रस्ताव 1999 में कारगिल युद्ध के बाद से लंबित है।अजीत डोभाल आज रूस से लौट रहे हैं और इसके बाद वो फ्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी के पास जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद बनाए जाने की घोषणा की थी। इस पर अमली जामा पहनाया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। यह कमेटी ही सीडीएस के पद की शक्तियों और सीमाओं को तय करेगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस कमेटी को 6 हफ्तों में अपनी रिपोर्ट पेश करनी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस कमेटी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अतिरिक्त कैबिनेट सेक्रेटरी, डिफेंस सेक्रेटरी और सेक्रेटरी और एक्सपेंडिचर और सीओएससी भी शामिल हैं। कैबिनेट के फैसले को लागू करने का पत्र पहले ही एनएसए और कमेटी के अन्य सदस्यों को जारी किया जा चुका है। गौरतलब है कि अजीत डोभाल आज रूस से लौट रहे हैं और इसके बाद वो फ्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी के पास जाएंगे।

सीडीएस की शक्तियों के बारे में मोदी सरकार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इससे तीनों सेवाओं के ज्यादा एकीकरण को बल मिलेगा। यह रक्षामंत्री को सीधे रिपोर्ट करेगा। इसके अलावा तमाम रणनीतियों को तीनों सेना के साथ सामंजस्य बिठाकर लागू करेगा।

इस विषय पर पूर्व नौसेनाध्यक्ष और चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल (सेवानिवृत्त) सुनील लांबा ने कहा था कि यह महान कदम है जो काफी समय से लंबित था। लांबा ने कहा, “चीफ्स ऑफ स्टाफ के स्थायी अध्यक्ष के लिये जिन चीजों पर काम हो चुका है, अगर वही भूमिका और जिम्मेदारी सीडीएस को दी गईं, (तब) ज्यादा बृहद स्तर पर (रक्षा) बजट के नियोजन और प्रबंधन में एकीकरण हो सकेगा।” 

एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) मनमोहन बहादुर ने कहा था कि अभी इस बात के लिये इंतजार करना चाहिए कि सरकार सीडीएस के गठन की प्रक्रिया की योजना को कैसे आगे लेकर जाती है। बहादुर ने कहा, “अभी विवरण आना बाकी है क्योंकि इससे ही सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षा सचिव की जिम्मेदारी तय होगी। अभी यह जानना बाकी है कि क्या वह तीनों सेनाओं का संचालनीय प्रमुख भी होगा या नहीं...। इन अहम जानकारियों का अभी इंतजार है।” 

समाचार एजेंसी-पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :अजीत डोभालरक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतDRDO के हाई-स्पीड रॉकेट-स्लेज ट्रायल में फाइटर जेट एस्केप सिस्टम की सफलता दिखाई गई | WATCH

भारतअल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन की बढ़ी मुश्किल, पैतृक घर गिराने का मिला नोटिस

भारतरक्षा मंत्रालय-एचएएल के बीच बड़ा रक्षा सौदा, 97 एलसीए तेजस एमके-1ए जेट खरीदने के लिए 62,370 करोड़ रुपये की हुई डील, 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा

भारतराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारः अजित डोवाल की टीम में अनीश दयाल सिंह, राजिंदर खन्ना, टीवी रविचंद्रन और पवन कपूर, जानें कौन क्या देखेगा

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल