लाइव न्यूज़ :

LPG Cylinder Price: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 105 रुपये बढ़े, पांच किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

By विनीत कुमार | Updated: March 1, 2022 08:13 IST

LPG Cylinder Price: देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। पिछले महीने इसमें कमी कई गई थी। बढ़े हुए दाम 1 मार्च से लागू हैं। दिल्ली में अब इसकी कीमत बढ़े हुए दाम के साथ 2012 रुपये हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दाम आज से लागू, दिल्ली में कीमत 2,012 रुपये हुई।पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम में 27 रुपये की वृद्धि की गई है, दिल्ली में अब इसकी कीमत 569 रुपये।घरेलू एलपीजी के दाम में कोई बदलाव नहीं, 6 अक्टूबर 2021 के बाद से हैं इसके दाम स्थिर।

नई दिल्ली: रूस-यूक्रन के बीच जारी जंग और विधानसभा चुनाव के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंड के दाम में 105 रुपये की वृद्धि की गई है। बढ़े हुए दाम 1 मार्च से लागू हैं। बढ़े हुए दाम के बाद दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से 2,012 रुपये हो गए हैं। इन सिलेंडरों का इस्तेमाल आमतौर पर होटलों और रेस्तरांओं द्वारा किया जाता है।

दूसरी ओर पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम में भी 27 रुपये की वृद्धि की गई है। ऐसे में दिल्ली में अब इसकी कीमत 569 रुपये होगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई है। भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की दर मासिक रूप से संशोधित की जाती है।

घरेलू एलपीजी के दाम अक्टूबर से हैं स्थिर

घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की बात करें तो 6 अक्टूबर 2021 के बाद से इनके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसे 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर कायम रखा गया है। हालांकि, उससे पहले जुलाई, 2021 से लगभग हर महीने इसकी कीमतों में 100 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो रही थी। ताजा हालात को देखें रूस-यूक्रेन के जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। ऐसे में जानकारों की मानें तो पेट्रेल-डीजल सहित घरेलू एलपीजी की कीमतें भी जल्द बढ़ सकती हैं।

माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद कीमतों में बदलाव नजर आ सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को है।

बहरहाल, बढ़े हुए कमर्शियल सिलेंडर के साथ अब कोलकाता में इसकी कीमत 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये होगी। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है। इससे पहले पिछले महीने 1 फरवरी को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की  गई थी।

टॅग्स :LPGमुद्रास्फीतिInflation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071 रुपये?, इसी कीमत में पहले 2 सिलेंडर लेते थे, ग्राहकों ही नहीं पर्यटकों पर भी असर?, शिमला में रेस्तरां मालिकों की नाराजगी

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

कारोबार‘Chotu’ Cylinder Shock: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा?, 1754 रुपये में मिलेगा?

कारोबारLPG Price Hike: बाहर खाना होगा महंगा, कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा; जानें घरेलू एलपीजी के दाम

कारोबारनया महीना, नए नियम! गेम खेलने से लेकर सिलेंडर बुक करने तक, जानें क्या-क्या बदल रहा है 1 मई से

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह