लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:06 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि फौजी पृष्ठभूमि के कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और उनके नेतृत्व में प्रदेश को हिंदुओं की 'आध्यात्मिक राजधानी' बनाया जाएगा । केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “बेहद गर्व और फख्र के साथ मैं आज यह ऐलान करना चाहता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल होंगे।” जुलाई में अपने पिछले उत्तराखंड दौरे में केजरीवाल ने कहा था कि अगली बार जब वह यहां आएंगे तो मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में घोषणा करेंगे। 'कीर्ति चक्र' से अलंकृत कर्नल (सेवानिवृत्त) कोठियाल ने भारतीय सेना में गढ़वाल राइफल्स में 1992 में सेकेंड लेफि्टनेंट के रूप में कमीशन लिया था । उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य रह चुके कोठियाल को केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सराहा जाता है। कोठियाल अविवाहित हैं और 'यूथ फाउंडेशन' नामक संस्था का संचालन करते हैं । केजरीवाल ने कहा कि जनता से सीधे तौर पर और विभिन्न सर्वेंक्षणों के जरिए ली गई राय के बाद कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है । उन्होंने कहा, “लोगों ने कहा कि अब हमें एक देशभक्त फौजी चाहिए जो अपना घर भरने की बजाय उत्तराखंड के लोगों की सोचे, उसके विकास के बारे में सोचे ।” कर्नल कोठियाल को एक 'सच्चा सिपाही' बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनके शरीर में दो ​गोलियां हैं जिन्हें वह आज भी साथ लेकर घूमते हैं । केदारनाथ त्रासदी के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में कर्नल कोठियाल के योगदान की सराहना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब इन्होंने उत्तराखंड के नवनिर्माण का बीड़ा उठाया है । उन्होंने कहा कि 'देवभूमि' उत्तराखंड में बहुत सारे हिंदु देवी—देवताओं के वास के कारण यहां देश—विदेश से श्रद्धालु आते हैं । उन्होंने कहा, ' इनके (कर्नल कोठियाल) साथ मिलकर उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए 'आध्यात्मिक राजधानी' बनाया जाएगा ।' उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में योगदान के लिए कर्नल कोठियाल को लोग 'भोले का फौजी' भी कहते हैं । कोठियाल ने उनमें विश्वास जताने के लिए केजरीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करेंगे । उन्होंने लोगों से खुद को सिद्ध करने के लिए केवल छह माह का समय मांगते हुए कहा कि अगर वह अच्छा काम करें तभी उन्हें पद पर आगे बने रहने दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज