लाइव न्यूज़ :

भारत में आईटी सेक्टर के लिए खुशखबरी, ये कंपनी इस साल करेगी 28 हजार फ्रेशर्स की भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2021 11:24 IST

आईटी सर्विस की कंपनी Cognizant के अनुसार वह इस साल भारत से 28 हजार फ्रेशर्स की भर्ती की योजना बना रहा है। ये पिछले साल के 17 हजार के मुकाबले कहीं ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देCognizant इस साल भारत में करेगी 28 हजार फ्रेशर्स की भर्तियांCognizant के सीईओ ब्रायन हमफ्राइस के अनुसार कंपनी तेजी से भर्ती प्रक्रिया पर काम कर रही हैCognizant ने पिछले साल भारत से 17 हजार फ्रेशर्स की भर्तियां की थी

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच कई लोगों की नौकरियां भी पिछले एक साल में गई हैं। हालांकि इस बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। आईटी सर्विस से जुड़ी कंपनी कौगनीजैंट (Cognizant) ने कहा है कि वह इस साल यानी 2021 में भारत में 28 हजार फ्रेशर्स की भर्ती करने की योजना बना रहा है।

इससे पहले पिछले साल कंपनी ने 17 हजार फ्रेशर्स की भर्तियां की थी। Cognizant में कुल करीब 2 लाख 96 हजार 500 कर्मचारी हैं। इसमें दो लाख से ज्यादा भारत से हैं। फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार Cognizant के सीईओ ब्रायन हमफ्राइस ने बताया कि कंपनी मौजूदा संघर्ष से आगे बढ़ने के लिए सही दिशा में काम कर रही है।

ब्रायन ने कहा कि कंपनी में पिछले कुछ महीनों में इस्तीफों के कारण कुछ दिक्कतें होंगी क्योंकि भारत में दो महीने की नोटिस अवधि है। उन्होंने कहा, 'ऐसे में हमें इस बात की समझ है कि क्वॉर्टर-2 में परेशानी हो सकती है। हालांकि यह हमारे मॉडल में आगे बढ़ने का रास्ता भी है। इस बीच, हम रिकॉर्ड गति से काम पर रख रहे हैं और अतिरिक्त भर्ती भी करने वाले हैं।'

ब्रायन के अनुसार कंपनी कर्मचारियों को रोके रखने के लिए भी कई मोर्चों पर काम कर रही है। इसमें आंतरिक तौर पर कार्यों को लेकर और सहभागिता के प्रयासों को आगे बढ़ाना और करियर विकास के अवसर प्रदान करने सहित प्रशिक्षण आदि शामिल हैं। साथ ही तिमाही स्पर पर पदोन्नति सहित महत्वपूर्ण पदों के लिए वेतन वृद्धि और प्रोमोशन भी शामिल हैं।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई