लाइव न्यूज़ :

JNU की कैंटीन में नजर आया जहरीला कोबरा सांप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2025 20:25 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में तेजस कैंटीन के अंदर एक गैस सिलेंडर के पास चार फुट का जहरीला कोबरा सांप पाया गया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

Open in App

Cobra Snake Rescue in JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में तेजस कैंटीन के अंदर एक गैस सिलेंडर के पास चार फुट का जहरीला कोबरा सांप पाया गया। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। वन्यजीव के लिए समर्पित संगठन ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ ने एक बयान कहा कि उसकी टीम ने बिना किसी नुकसान के सांप को वहां से सुरक्षित पकड़ लिया। दिन में सिलेंडर के बगल में एक कोने में इस सांप को कुंडली मारे बैठे देखा गया। कैंटीन के कर्मचारियों ने तुरंत उस जगह को खाली कर दिया और ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ की आपातकालीन हेल्पलाइन पर संपर्क किया। बयान के मुताबिक वाइल्डलाइफ एसओएस के एक प्रशिक्षित बचावकर्मी ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। बयान के अनुसार उसके बाद, सांप को स्वास्थ्य जांच के लिए एनजीओ के ट्रांजिट केंद्र में ले जाया गया और बाद में उसे उसके प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ दिया गया। वाइल्डलाइफ एसओएस की संचार निदेशक सुविधा भटनागर ने कहा, ‘‘संजय वन से जेएनयू की निकटता को देखते हुए, इस तरह के दृश्य दुर्लभ नहीं हैं, खासकर मानसून के दौरान।’’

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली विश्वविद्यालयवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम