लाइव न्यूज़ :

तटरक्षक बल ने अल मदीना नामक पाकिस्तानी नौका गुजरात तट पर पकड़ी थीः नाइक

By भाषा | Updated: July 15, 2019 16:33 IST

रक्षा राज्य मंत्री के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना होने पर विश्वसनीय प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तटीय सुरक्षा तंत्र के सभी पक्षों के साथ अपनी परिसंपत्तियों की तैनाती के जरिये गुजरात तट के समुद्रीक्षेत्र में सघन निगरानी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनाइक ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नौका दल के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई कर रहा है।सभी पक्षों के साथ अपनी परिसंपत्तियों की तैनाती के जरिये गुजरात तट के समुद्रीक्षेत्र में सघन निगरानी कर रहा है।

तटरक्षक बल ने गुजरत में भारतीय समुद्री सीमा के भीतर एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा और उससे मादक पदार्थ बरामद किए। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने सोमवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अल मदीना नामक यह पाकिस्तानी नौका गुजरात तट पर पकड़ी गई थी। नाइक ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नौका दल के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई कर रहा है।

रक्षा राज्य मंत्री के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना होने पर विश्वसनीय प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तटीय सुरक्षा तंत्र के सभी पक्षों के साथ अपनी परिसंपत्तियों की तैनाती के जरिये गुजरात तट के समुद्रीक्षेत्र में सघन निगरानी कर रहा है।

एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में नाइक ने बताया ‘‘सभी मौसम में संपर्क सुनिश्चित करने और सीमा पर रक्षा तैयारी बढ़ाने के उद्देश्य से सड़कों, सामरिक रेल लाइनों, सुरंगों का निर्माण करने के लिए सीमा क्षेत्रों में सामरिक अवसंरचना का विकास किया जाता है।’’

उन्होंने बताया ‘‘इसी के तहत चीन की सीमा से लगे भूभाग में 14545 किमी लंबाई की 272 सड़कों का निर्माण एवं सुधार करने के लिए 2018...19 से 2022...23 तक सीमा सड़क संगठन की एक संशोधित दीर्घकालिक ‘‘रोल ऑन कार्ययोजना’’ बनाई गई है।’’

नाइक ने बताया कि इन 272 सड़कों में से 3323.57 किमी लंबाई की 61 सड़कों की सामरिक रूप से पहचान की गई है। इसमें से 2304.65 किमी का काम पूरा हो गया है और शेष पट्टियों का काम प्रगति पर है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह