लाइव न्यूज़ :

कोल स्कैम : पूर्व कोयला सचिव हरीश चंद्र गुप्ता सहित पांच पर आरोप तय, 5 दिसंबर को अदालत सुनाएगी सजा

By विकास कुमार | Updated: December 3, 2018 17:32 IST

स्पेशल जज भारत पराशर ने मामले में सुनवाई करते हुए इन लोगों को दोषी ठहराया। सीबीआई ने अदालत से इन दोषियों को अधिकतम 7 साल की सजा सुनाने और प्राइवेट फर्म के ऊपर भारी जुर्माना लगाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोयला घोटाला यूपीए सरकार के समय हुआ था। इसे देश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला बताया गया था। हरीश चंद्र गुप्ता 2006-2008 तक कोल ब्लाक आवंटन के स्क्रीनिंग समिति के अध्यक्ष थे। सीबीआई ने अदालत से इन दोषियों को अधिकतम 7 साल की सजा सुनाने और प्राइवेट फर्म के ऊपर भारी जुर्माना लगाने की मांग की है।

दिल्ली की एक अदालत ने चर्चित कोल स्कैम के मामले में पूर्व कोयला सचिव हरीश चंद्र गुप्ता सहित पांच लोगों को दोषी पाया है। कोर्ट सभी दोषियों को  पाँच दिसम्बर को सजा सुनाएगा। आरोपियों को सात सात जेल तक की सजा हो सकती है। कोर्ट के अनुसार दोषियों ने पश्चिम बंगाल में नियमों को ताक पर रख कर एक प्राइवेट फर्म को अवैध तरीके से कोल ब्लाक आवंटित किए थे। 

स्पेशल जज भारत पराशर ने मामले में सुनवाई करते हुए इन लोगों को दोषी ठहराया। सीबीआई ने अदालत से इन दोषियों को अधिकतम 7 साल की सजा सुनाने और प्राइवेट फर्म के ऊपर भारी जुर्माना लगाने की मांग की है। 

हरीश चंद्र गुप्ता के वकील ने कोर्ट से सजा में नमी बरतने की अपील की है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि गुप्ता की उम्र 70 साल से ज्यादा है और कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है। उनका परिवार उनके पेंशन पर ही पूरी तरह से आश्रित है। 

30 नवम्बर को अदालत ने पूर्व सचिव सहित प्राइवेट फर्म विकास मेटल्स एंड पावर लिमिटेड को भी दोषी पाया। कोर्ट ने प्राइवेट फर्म के मालिक विकास पतनी को भी दोषी ठहराया था। पीटीआई के मुताबिक कोर्ट ने पूर्व सचिव को भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के तहत दोषी पाया है। 

हरीश चंद्र गुप्ता 2006-2008 तक कोल ब्लाक आवंटन के स्क्रीनिंग समिति के अध्यक्ष थे। कोयला घोटाला यूपीए सरकार के समय हुआ था। इसे देश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला बताया गया था। कांग्रेस पार्टी के खिलाफ इस घोटाले ने एक राजनीतिक माहौल बनाया था जिसका खामियाजा कांग्रेस को 2014 लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ा था।  

टॅग्स :कोयला घोटालाकांग्रेसमनमोहन सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज