लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पूर्व सीएम मधु कोड़ा को हाई कोर्ट से राहत, तीन साल की सजा पर मिला स्टे ऑर्डर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 2, 2018 20:28 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तक मधु कोड़ा के देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी है।

Open in App

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार ( दो जनवरी) को राहत देते हुए सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा कोयला खदान आवंटन घोटाले में सुनाी गई तीन साल की सजा पर स्थगन आदेश दे दिया है। हाई कोर्ट ने कोड़ा पर लगाए गे 25 लाख रुपये के जुर्माने पर भी रोक लगा दी थी है। हाई कोर्ट ने मामले की 22 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई तक देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी है।

कोड़ा ने हाई कोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मांगी थी। कोड़ा ने अदालत से कहा था कि उनकी दो नाबालिग बेटियां हैं जिनकी देखभाल उनके जिम्मे है। कोड़ा को झारखंड स्थित कोयला खदान को कोलकाता स्थित कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग को गलत तरीके से देने का दोषी पाया गया था।

हाई कोर्ट की जज अनु मल्होत्रा ने कोड़ा की सजा पर रोक लगाते हुए सीबीआई से उसका पक्ष जानना चाहा है। कोड़ा ने सीबीआई अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सीबीआई ने कोड़ा को 22 जनवरी तक अतंरिम जमानत देने का विरोध नहीं किया। झारखंड की कोयला खदान आवंटन से जुड़े सभी मामलों की हाई कोर्ट में 22 जनवरी को सुनवाई होगी। कोड़ा के अलावा झारखंड के पूर्व कोयला सचिव एससी गुप्ताा, पूर्व सचिव एके बसु और विजय जोशी को राझरा नार्थ कोल ब्लॉग आवंटन में गड़बड़ी का दोषी पाते हुए सजा सुनायी थी।  

टॅग्स :कोयला आवंटन घोटालाकोयला घोटालामधु कोड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGeeta Koda: झारखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, एकमात्र कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने थामा 'कमल'

भारतHemant Soren Live News: 23 साल और 11 सीएम, झारखंड इतिहास में तीन पूर्व मुख्यमंत्री खा चुके हैं जेल की हवा, देखें लिस्ट

राजनीतिझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झटका, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

भारतTop Evening News: पीएम मोदी ने की चक्रवात प्रभावित बंगाल के लिए 1 हजार करोड़ रुपये राहत की घोषणा, पढ़े शाम 6 बजे तक की बड़ी खबरें

भारतJharkhand Results: 2014 चुनाव में झारखंड की जनता ने पलट दिया था सारा गणित, जब चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की हुई हार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज