लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के मरीजों का इलाज कर रहे सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया पांच दिन बाद पहुंचे घर, बाहर बैठकर पी चाय

By राजेंद्र पाराशर | Updated: March 31, 2020 16:57 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर डॉ डेहरिया की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मिलिए डॉ सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के सीएमएचओ हैं। सोमवार को वो पांच दिन बाद घर पहुंचे। घर के बाहर बैठ कर चाय पी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से निपटने के लिए भोपाल में पूरा स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे मुस्तैद है।स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन भी कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से ये अपने परिजनों से दूरी बनाए हुए हैं।

भोपाल: राजधानी भोपाल में चल रहे लॉकडाउन के चलते स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला 24 घंटे मुस्तैद है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी दिन रात लोगों की सेवाओं में जुटे हैं। स्थिति यह निर्मित हो रही है कि आला-अधिकारी भी इस विषम परिस्थिति में अपने परिवार से दूर रहे हैं। हालांकि, सभी उच्च अधिकारी भोपाल में ही पदस्थ हैं और उनके निवास भी यही है। ऐसी स्थिति में ये अधिकारी भी अपने परिजनों से कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के चलते दूरी बनाए हुए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन भी कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से ये अपने परिजनों से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसा ही उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब भोपाल सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया पिछले 5 दिनों से अपने घर नहीं गए थे। वो लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर ही ध्यान दे रहे हैं। जब वे पांच दिन बाद अपने निवास पर पहुंचे तो उन्होंने परिजनों से दूरी बनाई और घर के अंदर भी नहीं गए। उनका परिवार घर के दरवाजे की दूसरी तरफ खड़ा होकर केवल उन्हें देख रहा था। 

डॉक्टर सुधीर घर पर अपने कुछ कपड़े लेने के लिए गए थे क्योंकि वे इस समय स्मार्ट सिटी के पास बने एक कमरे में रह रहे हैं, ताकि उन्हें कंट्रोल रूम पहुंचने में ज्यादा देर न हो। इस दौरान डॉ सुधीर का खाना-पीना भी उसी घर पर हो रहा है। उन्होंने घर के बाहर बैठकर ही चाय भी और परिजनों से बातचीत। बाद में वे कपड़े लेकर वापस ड्यूटी पर लौट आए। इस दौरान उनके परिजनों का मन उदास था। बच्चे भी पिता की ओर देखते रहे, लेकिन उनके पास नहीं जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा ऐसे अफसर को शत-शत नमन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर डॉ डेहरिया की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मिलिए डॉ सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के सीएमएचओ हैं। सोमवार को वो पांच दिन बाद घर पहुंचे। घर के बाहर बैठ कर चाय पी।

घरवालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हजारों-लाखों कोरोना वर्कर्स को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ डॉ डेहरिया को फोटो भी जारी किया है, जिसमें वे चार पीते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका परिवार उन्हें देख रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभोपालमध्य प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज