लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा- शहजादी के वोटकटवा का जवाब जनता मुंहनोचवा जैसा देगी

By भाषा | Updated: May 6, 2019 20:40 IST

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सीएम योगी ने सोमवार सुबह गोरखपुर में ग्राम प्रधान सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि गांवों में भारत की आत्मा बसती है। गांवों के विकास के बिना देश का चहुंमुखी विकास नहीं हो सकता। मजबूत ग्राम पंचायतें ही मजबूत देश बनाएंगी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादी के 'वोटकटवा' का जवाब जनता 'मुंहनोचवा' जैसा देगी। योगी ने चुनावी जनसभाओं में कहा, ''कांग्रेस की शहजादी कहती हैं कि उन्होंने भाजपा को हराने के लिए वोटकटवा खड़ा किया है लेकिन जनता मुंहनोचवा की तरह जवाब भी देना जानती है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता था कि केवल कांग्रेस का शहजादा ही झूठ बोलता है लेकिन शहजादी तो उससे भी आगे निकल गईं।'' योगी ने कहा कि प्रियंका वाड्रा संस्कार की जगह बच्चों को देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ गाली सिखा रही हैं। ''यह इटली के संस्कार इटली में रहने दीजिए।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी, आज वो ‘वोटकटवा’ पार्टी बन कर रह गई है ।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए योगी बोले, ''बुआ-बबुआ का रिश्ता 23 मई तक के लिए है, 23 मई के बाद बुआ कहेगी बबुआ गुंडों का सरताज है तो बबुआ कहेगा बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं ।'' योगी ने श्रावस्ती की एक चुनावी जनसभा में कहा, ''आज जो भी रिश्तेदारी चल रही है, वो सब लूट की है। 23 तारीख के बाद बुआ-बबुआ के बीच खूनी संघर्ष होने वाला है।''

उन्होंने कहा कि 23 मई को जब एक बार फिर मोदी सरकार आएगी तो हर किसान को छह हजार रुपये सालाना मिला करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में बिजली की जाति होती थी, बिजली का मजहब होता था, होली, दीपावली को बिजली नहीं लेकिन ईद मोहर्रम पर बिजली मिलती थी। हमने इसे बदला और अब सब त्यौहारों पर बिजली रहती है।

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की शहजादी' कहती हैं कि वह अपनी पार्टी का नाम बदलकर 'वोटकटवा पार्टी' कर देंगी। मुख्यमंत्री ने यह बात प्रियंका के उस बयान के संदर्भ में कही जिसमें उन्होंने टिप्पणी की थी कि कांग्रेस ने उत्तर में कुछ जगहों पर ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं जहां वे भाजपा के वोट काटेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने अवैध बूचड़खाने बंद कराए।

योगी ने सुबह गोरखपुर में ग्राम प्रधान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांवों में भारत की आत्मा बसती है। गांवों के विकास के बिना देश का चहुंमुखी विकास नहीं हो सकता। मजबूत ग्राम पंचायतें ही मजबूत देश बनाएंगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के 'ग्राम स्वराज' के सपने को पूरा किया। पहली बार देश में पंचायती राज असल मामले में कार्यान्वित हुआ है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल