लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर मामले पर बोले CM योगी, ‘राम भक्तों’ को नहीं करना पड़ेगा खुशखबरी का लंबा इंतजार

By भाषा | Updated: November 4, 2018 20:47 IST

योगी ने कहा कि छह नवंबर को दिवाली मनाने के लिए दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंच रहा है और भगवान राम की जन्मस्थली में बड़े पैमाने पर दिवाली मनाई जाएगी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर बनेगा और इस बाबत देश के सभी ‘राम भक्तों’ को खुशखबरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

योगी ने कहा कि छह नवंबर को दिवाली मनाने के लिए दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंच रहा है और भगवान राम की जन्मस्थली में बड़े पैमाने पर दिवाली मनाई जाएगी।

स्थानीय पतंजलि योगपीठ में दो दिवसीय ज्ञानकुंभ को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि देश के राम भक्तों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़ी खुशखबरी के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे भगवान राम के नाम पर एक दीया जलाएं।

देश में उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में कदाचार पर रोक लगनी चाहिए और शिक्षकों को इसके लिए जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे कदम उठाए गए हैं।

योग गुरू रामदेव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश का भविष्य हैं और भाजपा के सांसदों को अयोध्या में राम मंदिर बनाने की खातिर संसद में विधेयक लाना चाहिए।

रामदेव ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में संसद सर्वोच्च संस्था है।’’  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया