लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर दंगे में फंसे सारे BJP नेताओं को बचाने की तैयारी में सीएम योगी, डीएम से मांगी रिपोर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 21, 2018 14:24 IST

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने के बाद अब मुजफ्फरनगर दंगों में फंसे बीजेपी नेताओं को निकालने की हो रही है प्लानिंग।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ और उनकी बीजेपी की सरकार अब  मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़ा एक मामला वापस लेने की तैयारी कर रहा है। योगी सरकार  मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान कानून के चक्करों में फंसे सारे बीजेपी नेताओं को बचाने का विचार कर रहे हैं।  2013 में मुजफ्फरनगर दंगा में बीजेपी नेताओं के खिलाफ अदालत में लंबित 9 आपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए डीएम से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। 

यह जानकारी राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र से मिली है। दंगों में उत्तरप्रदेश के मंत्री सुरेश राणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान, विधायक उमेश मलिक, सांसद भारतेंदु सिंह और पार्टी नेता साध्वी प्राची के खिलाफ मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के लिए जिला अधिकारी को पांच जनवरी को पत्र लिखे गए थे। उत्तर प्रदेश के न्याय विभाग में विशेष सचिव राज सिंह ने इस दंगे से जुड़े 13 पहलूओं पर जवाब मांगा है। 

हालांकि, पत्र में नेताओं के नाम का जिक्र नहीं किया गया है  लेकिन उनके खिलाफ दर्ज मामलों की फाइल संख्या का जिक्र जरूर किया गया है। बता दें कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए गए थे। 

मुजफ्फरनगर में भीषण दंगा समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार के दौरान हुआ था।  मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में अगस्त-सितंबर 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे में 60 लोग मारे गए थे और 40 हजार से अधिक लोग बेघर हुए थे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसीएम योगी के फैसलेउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार