लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी के साथ बैठक में बोले CM उद्धव ठाकरे, 'पहले ये तय कर लीजिए कि लड़ना है या डरना है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 26, 2020 15:53 IST

सोनिया गांधी के साथ बैठक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल और पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी हिस्सा ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने कहा, केंद्र सरकार के खिलाफ हमें साथ मिलकर काम करना होगा और लड़ना होगा।बैठक में सीएम ममता बनर्जी ने सभी मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह एक साथ सुप्रीम कोर्ट चले और JEE-NEET की परीक्षाएं टालने की मांग करें।

नई दिल्ली: कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की गैर भाजपा शासन वाले 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कहा कि हमें फैसला करना चाहिए कि हमें केंद्र सरकार से डरना है या लड़ना है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार हमारी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। 

इस पर कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, केंद्र सरकार के खिलाफ हमें साथ मिलकर काम करना होगा और लड़ना होगा। सोनिया गांधी ने बैठक में कहा, छात्रों की समस्याओं और परीक्षाओं के मुद्दे से केंद्र लापरवाही से निपट रहा। 

सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति धर्मनिरपेक्ष और वैज्ञानिक मूल्यों के लिए झटका, इसने सरकार की असंवेदनशीलता उजागर की है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, सत्तारूढ़ पार्टी विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है। 

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, कोविड-19 के कारण इस साल पंजाब को 25,000 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों को एक साथ प्रधानमंत्री के पास जाना चाहिए और राज्यों में राजस्व की स्थिति से उन्हें अवगत कराना चाहिए। 

बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, अगर केंद्र सरकार को लगता है कि वो NEETऔर JEE की परीक्षा को स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं करेगी तो हम(राज्य सरकारें) संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं। 

इस बात झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पहले हमें प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के पास जाना चाहिए। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रसोनिया गाँधीजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेननीटममता बनर्जीअमरिंदर सिंहअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार