लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- मराठा आरक्षण से नहीं प्रभावित होगा ओबीसी आरक्षण

By अनुराग आनंद | Updated: July 22, 2020 02:46 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा कि संदेह दूर करने के लिए ओबीसी के प्रतिनिधियों और राज्य के महाधिवक्ता के बीच एक बैठक आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ओबीसी प्रतिनिधियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही है। उद्धव ठाकरे के साथ बैठक में मंत्री अशोक चव्हाण, छगन भुजबल, एकनाथ शिंदे, विजय वाडेत्तिवार, धनंजय मुंडे और अन्य शामिल थे।उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘मराठा आरक्षण मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में हो रही है।"

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को प्रभावित नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि संदेह दूर करने के लिए ओबीसी के प्रतिनिधियों और राज्य के महाधिवक्ता के बीच एक बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ओबीसी प्रतिनिधियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल रहे थे, जिसमें मंत्री अशोक चव्हाण, छगन भुजबल, एकनाथ शिंदे, विजय वाडेत्तिवार, धनंजय मुंडे और अन्य शामिल थे।

मराठा आरक्षण मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में हो रही है-

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ठाकरे ने कहा, ‘‘मराठा आरक्षण मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में हो रही है। ओबीसी को यह डर छोड़ देना चाहिए कि अगर शीर्ष अदालत बंबई उच्च न्यायालय के मराठा आरक्षण के फैसले को बरकरार रखती है तो उनका आरक्षण प्रभावित हो जाएगा।’’  दरअसल, माराठा आरक्षण आंदोलन को लंबे समय तक चलने के बाद आखिरकार महाराष्ट्र सरकार ने इस समुदाय को समाज के दूसरे आर्थिक व समाजिक तौर पर पिछड़े वर्ग की तरह आरक्षण देने का फैसला किया था।

पिछले दिनों सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र सरकार को मिली थी राहत-

बता दें कि भले ही मराठा समुदाय को महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब भी सुनवाई चल रही हो लेकिन इस मामले में पिछली सुनवाई में महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी।

दरअसल, मराठा पर आरक्षण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा कि रोक का अंतरिम आदेश जारी नहीं करेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को 16 फीसदी प्रदान किए गए आरक्षण को बरकरार रखने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। 

याचिका में कहा गया है कि इंदिरा साहनी में संविधान पीठ द्वारा तय आरक्षण पर 50% कैप का उल्लंघन हुआ है।

(पीटीआई इनपुट के आधार पर)

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रसुप्रीम कोर्टमराठा आरक्षण आंदोलनआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल