लाइव न्यूज़ :

CM Rekha Gupta Attacked: CM रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई के दौरान आया हमलावर, एक गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: August 20, 2025 09:49 IST

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर एक जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ।

Open in App

CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला हो गया है। बुधवार, 20 अगस्त को सीएम लोगों के बीच जनसुनवाई कर रही है और इसी दौरान शिकायतकर्ता के भेष में हमलावर आया। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब रेखा गुप्तादिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई कार्यक्रम कर रही थीं।

दिल्ली भाजपा ने कहा, "सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई के दौरान एक हादसा हुआ। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस जांच में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।"

वहीं, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?"

दिल्ली पुलिस ने कहा, "मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया।"

इस बीच, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मैं जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। वह दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं। यह विरोधियों की साज़िश है, उन्हें यह बर्दाश्त नहीं है कि एक मुख्यमंत्री घंटों जनता के बीच रहे, अपने आवास पर लोगों से मिले। इसलिए, इसके पीछे एक राजनीतिक साज़िश लगती है। दिल्ली पुलिस इसकी जाँच कर रही है। सभी तथ्य सामने आ जाएँगे।"

एएनआई के अनुसार, एक शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार ने कहा, "मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जब मैं गेट पर पहुँचा, तो अफरा-तफरी मच गई क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह गलत है।"

दिल्ली के सीएमओ ने कहा, "आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।"

टॅग्स :रेखा गुप्ताDelhi BJPदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज