लाइव न्यूज़ :

WATCH: विधानसभा के पटल पर ये क्या बोल गए नीतीश कुमार! यूजर ने कहा- विधानसभा को पूरा पोर्न सभा बना दिया

By रुस्तम राणा | Updated: November 7, 2023 19:20 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा कि अगर लड़कियों को शिक्षा मिलेगी तो इससे जनसंख्या नियंत्रण में मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने वह विवादित बयान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में नीतीश कुमार ने यह समझाने की कोशिश की कि महिलाओं के बीच शिक्षा से जनसंख्या नियंत्रण होता हैभाषण में कहा- जब एक महिला शिक्षित होती है और उसकी शादी हो जाती है, तो उसका पति नियमित रूप से उसके साथ अंतरंग होता है, खासकर सर्दियों के दौरानभाषण की क्लिप को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "विधानसभा को पूरा पोर्न सभा बना दिया है? क्या क्या गंदी बाते बोल रहें हैं?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को राज्य विधानसभा में अपने भाषण के बाद एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सीएम नीतीश कुमार हाल के दिनों में अपनी सरकार द्वारा आयोजित जाति-जनगणना के आंकड़े पेश कर रहे थे।

जब उन्होंने यह समझाने की कोशिश की कि महिलाओं के बीच शिक्षा से जनसंख्या नियंत्रण होता है। हालाँकि, जद (यू) प्रमुख के संदेश देने के तरीके ने उन्हें विवादों में डाल दिया है, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी टिप्पणी को घटिया और अश्लील करार दिया है।

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

चर्चा के दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में महिलाओं की साक्षरता दर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर लड़कियों को शिक्षा मिलेगी तो इससे जनसंख्या नियंत्रण में मदद मिलेगी। सीएम ने अपने भाषण में कहा, "जब एक महिला शिक्षित होती है और उसकी शादी हो जाती है, तो उसका पति नियमित रूप से उसके साथ अंतरंग होता है, खासकर सर्दियों के दौरान।

यह उच्च जन्म दर में योगदान कर सकता है। इसलिए, जब एक महिला शिक्षित होती है, तो उसे इसके बारे में पता होता है, वह उसे बता सकती है पतिदेव अंत में इसे अंदर (स्खलन) मत करो। इसे बाहर करो।'' विधानसभा के पटल नीतीश कुमार के इस भाषण पर कई विधायक जोर-जोर से हंसने लगे जबकि कई लोग अचंभित हो गए।

हालांकि सोशल मीडिया पर उनके इस बात की चौतरफा आलोचना हो रही है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, "विधानसभा को पूरा पोर्न सभा बना दिया है? क्या क्या गंदी बाते बोल रहें हैं? खुद आप लोग सुनिए। हेडफोन लगा लेना, परिवार के साथ नही सुन सकते हैं। नीतीश कुमार का दिमाग खराब हो गया है क्या? यह सब क्या उल्टा पुल्टा बोल रहे हैं? ऐसे लोगो को गांव में बोला जाता है कि बुढ़ापे में सठिया गए।"

इसी प्रकार एक अन्य यूजर ने लिखा, बिहार के CM नीतीश कुमार ने विधानसभा में दिया ‘सेक्स एजुकेशन’, झेंप गईं महिला विधायक। 

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "किसी विधानसभा में ऐसी बेहूदा बातें आज़ादी के बाद से किसी ने नहीं कही होगी आज नीतीश कुमार ने सारी हदें पार कर दी थू है।"

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारसोशल मीडियाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार