लाइव न्यूज़ :

Bihar: जातिगत जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- जल्द ही इस मुद्दे पर सभी दलों की बैठक बुलाई जाएगी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2022 17:13 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में आए सुझाव पर सरकार विचार करेगी और उसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोग जातीय जनगणना के शुरू से पक्षधर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा- सर्वदलीय बैठक में आए सुझाव पर सरकार विचार करेगी उन सुझावों को कैबिनेट के समक्ष किया जाएगा पेश

पटना: जातिगत जनगणना को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि जातीय जनगणना पर जल्द ही सभी दलों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में सभी लोग अपनी-अपनी राय देंगे। जिसके बाद इसके लिए आगे का कदम बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण के पक्ष में वह हमेसा से ही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में आए सुझाव पर सरकार विचार करेगी और उसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोग जातीय जनगणना के शुरू से पक्षधर रहे हैं। बीच में कोरोना और चुनाव जैसे कारणों से इस पर बैठक नहीं हो पाई। अब जल्द ही सभी दलों की बैठक बुलाई जाएगी। सभी दलों के लोगों का सुझाव लिया जाएगा। 

साथ ही जातीय जनगणना के लिए अधिकारियों को भी लगाया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जाति आधारित जनगणना पर ढंग से काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे तरीके से किया जाएगा और अधिकारियों को उचित निर्देश दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री से मीडिया ने तेजस्वी से जु्डे सवाल किये तो मुलाकात पर उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मिलने आए थे और उन्हें सबकुछ बता दिया गया है। इस मामले में जल्द ही पहल होगी।

बता दें कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भाजपा के अलावा लगभग सभी दल एकमत हैं। तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर पटना से दिल्ली तक पदयात्रा की बात भी कर दी थी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ शब्दों में ये कह दिया था कि जदयू इसका विरोध नहीं करेगी। जातीय जनगणना को लेकर राजद और जदयू जहां एक सुर में हैं।

वहीं भाजपा की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पिछले सप्ताह भी जातीय जनगणना पर कहा कि वे सिर्फ अमीर-गरीब जानते हैं न कि जाति। कई अन्य भाजपा नेता भी जातीय जनगणना का विरोध कर चुके हैं। लेकिन अब एक बार फिर नीतीश कुमार ने दोहराया है कि उनकी सरकार जातीय जनगणना के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसका समाधान निकल लेंगे। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार