लाइव न्यूज़ :

तेजस राजधानी एक्सप्रेस में कच्छा-बनियान में घूमे सीएम नीतीश के विधायक, हंगामा और मारपीट का आरोप, कहा-मेरा पेट खराब था

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2021 15:28 IST

बिहार में गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल पटना-दिल्ली तेजस रेलगाड़ी के भीतर गंजी-जांघिया में रैंप वॉक करते कैमरे में कैद हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के बड़बोले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल हमेशा विवादों के घेरे में रहते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लाडले विधायक ने एक बार फिर से शर्मनाक हरकत कर दी है.गुरुवार की रात पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में गोपाल मंडल सफर कर रहे थे.

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के बड़बोले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल हमेशा विवादों के घेरे में रहते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लाडले विधायक ने एक बार फिर से शर्मनाक हरकत कर दी है.

इस बार बयानो के कारण नहीं, बल्कि ट्रेन में कच्छा-बनियान पहन कर घूमने के कारण चर्चा में हैं. एक फोटो लगातार वायरल हो रही है, जिसमें विधायक अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेन की इस फोटो के साथ साथ उनपर हंगामा और मारपीट का आरोप भी लग रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के ए-1 कोच में गोपाल मंडल सफर कर रहे थे.

ट्रेन जैसे ही पटना से चली विधायक अपने कपडे़ उतारकर अंडरवियर में आ गए. इसके बाद वह इसी हाल में शौचालय की तरफ जाने लगे. विधायक का बोगी में इस तरह घूमना यात्रियों को नागवार गुजरा. जब यात्रियों ने मना किया तो विधायक रौब झाड़ने लगे.

देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झड़प होने लगी. गोपाल मंडल पर आरोप है कि वे ट्रेन में अपने पद और गरिमा का उल्लंघन करते हुए सहयात्रियों को अपशब्द भी कह रहे हैं. इस दौरान विधायक ने कहा कि जानते नहीं मैं कौन हूं? यह घटना तब हुई जब ट्रेन दिलदारगंज को पार कर चुकी थी.

हल्ला-हंगामा सुनकर बोगी में मौजूद सीआरपीएफ की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रेल पुलिस को इसकी सूचना दी. जब ट्रेन वहां आई तो उत्तर प्रदेश की रेल पुलिस वहां पहुंची और मामले की जानकारी ली. सीआरपीएफ के एक अधिकारी के मुताबिक इस मामले में किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गयी, इसलिए ट्रेन आगे बढ़ गई.

इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक गोपाल मंडल ने ट्रेन में कपडे़ उतारकर घूमा की बात को स्वीकार किया है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वे ही अंडरवियर में घूम रहे थे. उन्होंने कहा, 'सच में मैं अंडरवियर पहने हुए था. मेरा पेट खराब था. ट्रेन में सवार होने के कुछ देर बाद ही मुझे बाथरूम जाना पड़ा. मैं झूठ नहीं बोलता. जो भी बोलता हूं सच बोलता हूं. ट्रेन वाली बात स्वीकार लेने से मुझे कोई फांसी नहीं हो जाएगी.'

टॅग्स :पटनाजेडीयूनीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार