लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पुलिस के साप्ताहिक अवकाश बंद किए जाने से मुख्यमंत्री कमलनाथ नाराज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 6, 2019 05:59 IST

राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ सरकार बनने पर कांग्रेस की घोषणा के अनुसार पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश शुरु किया गया था. तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा कर नए साल का तोहफा दिया था. 

Open in App

पुलिस को साप्ताहिक अवकाश बंद किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नाराजगी जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से साप्ताहिक अवकाश बंद करने के निर्देश नहीं दिए हैं. इसे जल्द शुरू किया जाए. वहीं गृह विभाग का तर्क है कि पुलिस बल की कमी के चलते इस बंद कर दिया गया था.

राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ सरकार बनने पर कांग्रेस की घोषणा के अनुसार पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश शुरु किया गया था. तत्कालीन पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा कर नए साल का तोहफा दिया था. 

भोपाल में नए साल के तीसरे दिन ही ट्रायल के तौर पर साप्ताहिक अवकाश देना शुरू कर दिया गया था. बाद में इसका रोस्टर तैयार किया. यहां प्रतिदिन 351 पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया जाना था.योजना के तहत पूरे प्रदेश में प्रतिदिन 8 हजार पुलिसकर्मी अवकाश पर रहते. बाद में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 26 जनवरी को छिंदवाड़ा में साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की थी. 

भोपाल में यह व्यवस्था कुछ दिन चली, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले ही साप्ताहिक अवकाश बंद कर दिया गया. बल की कमी के चलते इसे दोबारा शुरू नहीं किया जा सका. 

इस मामले की जानकारी जब मुख्यमंत्री कमलनाथ को मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों से कहा कि जब अवकाश के आदेश को रोकने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया, तो फिर अवकाश को क्यों रोका जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों से साप्ताहिक अवकाश व्यवस्था जल्द लागू करने की बात कही.

जल्द दिया जाएगा साप्ताहिक अवकाश

मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी के बाद गृहमंत्री बाला बच्चन हरकत में आ गए हैं. उन्होंने मीडिया बात करते हुए कहा कि पुलिस को साप्ताहिक अवकाश मिले ये हमारा उनसे किया गया वादा है. गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक लेकर साप्ताहिक अवकाश पर चर्चा करूंगा. पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का निर्देश दिया जाएगा और जल्द ही पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज