लाइव न्यूज़ :

सीएम एकनाथ शिंदे ने संजय राउत के यहां ईडी की छापेमारी होने के बाद कहा, 'अगर कुछ गलत नहीं किया तो डर क्यों रहे हैं, जांच होने दें'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 31, 2022 16:33 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना सांसद संजय राउत के आवास पर पड़े ईडी के छापे के बाद कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर भय क्यों दिखा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सांसद संजय राउत के यहां पड़े ईडी के छापे पर किया तीखा व्यंग्य सीएम शिंदे ने कहा कि अगर कुछ गलत नहीं किया है तो फिर छापे से क्यों डर रहे हैंवहीं भाजपा ने कहा कि संजय राउत ईडी के छापे के लिए केंद्र सरकार को निशाना न बनाएं

दिल्ली: शिवसेना सांसद संजय राउत के आवास पर सुबह-सुबह हुई प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर भय क्यों दिखा रहे हैं।

राज्यसभा सासंद के मुंबई स्थित घर पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए पहुंचे तो महाराष्ट्र की सियासत में संजय राउत का नाम भी उसी कतार में लिया जाने लगा, जिसमें एनसीपी के नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख का नाम आता है।

वहीं मामले में शिवसेना नेता राउत पर तंज कसते हुए सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह क्यों डर रहे हैं, अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो होने दें जांच। निर्दोष हैं कि दोषी, इस बात का फैसला तो जांच के बाद ही होगा।

मुख्यमंत्री शिंदे ने औरंगाबाद में पत्रकारों से कहा, “ईडी ने पहले भी जांच की थी। अगर ईडी केंद्र सरकार के डर से काम करता है तो सुप्रीम कोर्ट को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ईडी निष्पक्ष होकर संविधान के मुताबित अपना काम कर रही है और जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई केवल इसलिे रोक दी जाए कि वो विपक्षी दल होने का रोना रो रहे हैं तो ऐसा नहीं होता है। एजेंसी का काम है, शिकायत की जांच करना और वो वही कर रही है।”

मालूम हो कि आज तड़के सुबह ईडी के अधिकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मुंबई स्थित सांसद संजय राउत के बंगले ‘मैत्री’पर पहुंचे और बंगले की तलाशी शुरू कर दी। ईडी की इस कार्रवाई को राजनैतिक बचाचे हुए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वो राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उनसे बदला ले रही है, जबकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

ईडी की छापेमारी के फौरन बाद ट्वीट करके संजय राउत ने कहा, “मैं दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेता हूं कि मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। मैं मर जाऊंगा लेकिन शिवसेना को नहीं छोड़ूंगा।” वहीं ईडी की छापेमारी की सूचना मिलते ही भारी संख्या में शिवसेना समर्थक संजय राउत के आवास के बाहर जमा हो गए और प्रवर्तन निदेशालय के इस छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे।

मामले में महाराष्ट्र भाजपा ने भी बयान जारी किया। भाजपा की ओर से सूबे के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि अगर संजय राउत निर्दोष हैं तो उन्हें ईडी की कार्रवाई से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, ‘संजय राउत बेवजह दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का नाम लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ शिवसेना कार्यकर्ताओं को भड़का रहे हैं। अगर उन्होंने गलत नहीं किया है तो डरना नहीं चाहिए।’ (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :एकनाथ शिंदेसंजय राउतशिव सेनाप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorateमहाराष्ट्रमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार