लाइव न्यूज़ :

देश भर में ईडी के कार्यालयों की सुरक्षा अब CISF करेगी, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, सबसे पहले इन जगहों पर होगी तैनाती

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 29, 2024 12:11 IST

फिलहाल देश भर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 40 शहरों में 21 जोनल और 18 सब-जोनल ऑफिस हैं। दिल्ली में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित इसके मुख्यालय को पहले से ही सीआईएसएफ की सुरक्षा मिली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी कार्यालयों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) सुरक्षा मिलेगी तैनाती कोलकाता, रांची, रायपुर, जयपुर, जालंधर, कोच्चि और मुंबई में ईडी के कार्यालयों से शुरू होगीदेश भर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 40 शहरों में 21 जोनल और 18 सब-जोनल ऑफिस हैं

नई दिल्ली:  देश भर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालयों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) सुरक्षा मिलेगी। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने संघीय एजेंसी की टीमों पर हमलों और इसकी तलाशी या जांच में बाधा की घटनाओं के बीच ईडी कार्यालयों में सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। फिलहाल देश भर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 40 शहरों में 21 जोनल और 18 सब-जोनल ऑफिस हैं। दिल्ली में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित इसके मुख्यालय को पहले से ही सीआईएसएफ की सुरक्षा मिली हुई है। 

सीआईएसएफ की तैनाती कोलकाता, रांची, रायपुर, जयपुर, जालंधर, कोच्चि और मुंबई में ईडी के कार्यालयों से शुरू होगी। ईडी कार्यालयों में सीआईएसएफ की तैनाती का खर्च फिलहाल केंद्र द्वारा वहन किया जाएगा। सीआईएसएफ विशेष कार्यालयों में खतरे के आकलन और आवश्यकताओं के अनुसार बलों को तैनात करेगी।

सीआईएसएफ एकमात्र केंद्रीय अर्धसैनिक बल है जिसे प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है। सीआईएसएफ एयरपोर्ट, मेट्रो से लेकर कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस की सुरक्षा करती है। इसके अलावा कई वीवीआईपी को भी सीआईएसएफ का कवर मिला हुआ है। 

हाल के दिनों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों पर छापेमारी के दौरान हमलों के मामले बढ़े हैं। पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में छापे के दौरान ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ जाती हैं। 

जनवरी में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के सरबेरिया इलाके में ईडी अधिकारियों पर हमला किया गया था। यहां स्थानीय लोगों और स्थानीय टीएमसी नेता शेख शाहजहां के लोगों ने सीआरपीएफ जवानों की मौजूदगी में हमला कर दिया था। राशन घोटाले के सिलसिले में सरबेरिया समेत 18 जगहों पर छापेमारी कर रहे अधिकारियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा था।

संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला किए जाने की घटना की जांच सीबीआई कर रही है। हाल ही में  सीबीआई, बम निरोधक दस्ते, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने उत्तर 24 परगना जिले में सुंदरबन के किनारे एक गांव में छापेमारी की। अभियान में भारी मात्रा में छोटे हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया जिसमें विदेश निर्मित पिस्तौल भी शामिल हैं। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयCISFगृह मंत्रालयपश्चिम बंगालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष